Saturday, June 10, 2023

कोठारी बंधुओं को गिरफ्तार कर कोलकाता ले गई CBI, शेयर धोखाधड़ी का मामला

More articles

Join to Us

Chhattisgarh : दुर्ग. शेयर धोखाधड़ी के आरोप में दुर्ग के कोठारी बंधुओं को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई इन्हें कोलकाता ले गई। गौरतलब है कि कोलकाता निवासी प्रकाश जायसवाल से 53 करोड़ के शेयर की धोखाधड़ी के आरोप में कोठारी बंधुओं को सीबीआई ने शुक्रवार को उनके घर गिरफ्तार किया। वहीं  इन आरोपियों पर महावीर डेवलपर्स के साथ भी 80 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर घोटाले का मामला है।

कोलकाता से CBI की 40 सदस्यीय टीम शुक्रवार की सुबह  साढ़े पांच बजे दुर्ग पहुंची थी। सीबीआई ने यहां सीए श्रीपाल कोठारी, सुरेश केठारी और सिद्धार्थ कोठारी के घर और ऑफिस में एक साथ छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज के जलाए जाने की भी खबर थी।

बताया गया है कि दुर्ग जिले के कोठारी बंधुओं पर पश्चिम बंगाल कोर्ट में धोखाधड़ी करने का केस चल रहा है। जिसमें सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और CA श्रीपाल कोठारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। साल 2005 के इस मामले के अनुसार शिकायतकर्ता प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 40 हजार शेयर खरीदे थे। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत करीब 54 करोड़ है।  सुरेश कोठारी और उनके भाइयों द्वारा जायसवाल के शेयर्स को धोखे से अपने नाम कर लिए जाने का आरोप लगाया गया है।

इसके चलते प्रकाश जायसवाल ने कोलकाता के पुलिस थाने में मामले की शिकायत की थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस आरोपियों को पकड़ने कई बार दुर्ग आई, लेकिन वह असफल रही। इसके बाद कोर्ट ने मामले में CBI जांच के आदेश दिए। इस मामले को लेकर कोठारी बंधुओं ने कोलकाता हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। उसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

दुर्ग के कारोबारी के घर CBI की रेड से हड़कंप, अहम दस्तावेज जलाए, रायपुर में फिर ED की कार्रवाई

Latest