Saturday, June 10, 2023

Mumbai Pune Expressway पर 7 गाड़ियां टकराईं, कई घायल

More articles

Join to Us

Mumbai Pune Expressway: मुंबई: महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai Pune Expressway)  पर एक भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक 7 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर तत्काल एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ चोटग्रस्त लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास यह दुर्घटना हुई है एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 7 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। कुछ लोगों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मौके पर राहत व बचाव के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची हुई है।

CG : सीएम बघेल आज शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे, हाईलेवल बैठक भी हुई

Latest