Tuesday, September 26, 2023

समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 मजदूरों की मौत

Share This

मुंबई. महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे (Samridhi Express Highway) पर सोमवार देर रात हादसा हो गया। शाहपुर के पास सरलांबे में हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 मजदूरों की मौत हो गई है। तीन घायल हैं। हाईवे पर रात में निर्माण कार्य चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गर्डर मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी। कहा जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अब भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

राहत व बचाव का काम जारी है। दरअसल, गर्डर मशीन का वजन काफी होने से उसे जल्दी से हटाया नहीं जा पा रहा है। क्रेन आने के बाद ही रेस्क्यू काम में तेजी आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में करीब 15 शव लाए जा चुके हैं।

हरियाणा के नूंह में ब्रज यात्रा मंडल के दौरान हिंसा, हिंसा, पथराव के बाद दो दिनों का कर्फ्यू लगा


Share This

Latest news

Related news