HomeAuto2025 Honda CB125F अब नए फीचर्स, माइलेज भी ज्यादा, जानें अपडेटेड मॉडल...

2025 Honda CB125F अब नए फीचर्स, माइलेज भी ज्यादा, जानें अपडेटेड मॉडल में क्या है खास

WhatsApp Group Join Now

ऑटो :  होंडा के बाइक के शौकीनों के लिए नई खबर आ रही है। कंपनी अपने अपडेटेड 2025 Honda CB125F को लॉन्च कर दिया है, जिसे भारत में Honda SP 125 के नाम से जाना जाता है। पूर्व जनरेशन की तुलना में नई Honda CB125F में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिसमें फीचर्स से लेकर इंजन तक शामिल है। वैसे तो तकनीकी रूप से यह 2025 होंडा CB125F ही है, लेकिन ब्रांड इसे 2026 साल का मॉडल बता रहा है। आइए जानते है कि 2025 Honda CB125F में क्या-क्या बड़े अपडेट मिले हैं।

2025 Honda CB125F क्या मिले अपडेट?

Honda CB125F में सबसे पहला अपडेट नया TFT कंसोल है। इससे स्पीड, समय, टैकोमीटर रीडिंग, गियर पोजिशन और ओडोमीटर और ट्रिप मीटर रीडआउट जैसे आवश्यक रीडआउट जानकारी मिलती है। इस कंसोल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और संबंधित फीचर्स जैसे कॉल/एसएमएस अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और होंडा रोडसिंक मोबाइल ऐप के जरिए म्यूजिक कंट्रोल जैसी जरूरी सुविधाएं दी गई है। इन फीचर्स के जुड़ने के बाद यह बाइक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है।

Honda CB125F में आइडलिंग स्टॉप सिस्टम को शामिल किया गया है, यह बाइक की माइलेज को बढ़ाने में मदद करेगा। यह सिस्टम ट्रैफिक में कुछ समय के लिए आइडलिंग के दौरान इंजन की पावर को बंद कर देता है। इसकी मदद से वाहन चालक क्लच को दबाकर और रिलीज करते बाइक को दोबारा स्टार्ट कर सकेगा। इसके साथ ही बाइक से बेहतरीन माइलेज मिले, इसके लिए इसमें ECU को भी अपडेट किया है। बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि CB125F 66.7kmpl का माइलेज देती है।

-

2025 Honda CB125F में क्या नहीं बदला?

Honda CB125F में SP 125 जैसा ही 124cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है, जो 10.8PS की पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं बाइक में पहले की तरही ही टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन-शॉक के साथ समान अंडरपिनिंग दी गई है। मोटरसाइकिल में दिए गए दोनों पहिए 18-इंच के है। पहले की तरह ही ब्रेकिंग सेटअप दिया गया है, जिसमें आगे की तरफ 240mm डिस्क और पीछे की तरफ 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

बाइक पहले जैसी ही इंपीरियल रेड मेटैलिक, मैट मार्वल ब्लू मेटालिक और नया मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक कलर ऑप्शन में लेकर आई गई है। वहीं बाइक में हैंडलबार के पास USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट भी दिया है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को राइडिंग के दौरान भी चार्ज कर सकते हैं।

2025 Honda CB125F की कीमत

Honda SP 125 को इंडियन मार्केट में 2 वेरिएंट में पेश किया जाता है। इस बाइक के ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत 92,678 रुपये और डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,00,948 रुपये है। इन अपडेट के साथ 2025 Honda CB125F को भारत में भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे लोग,  जानिए कब होगी लॉन्च?