बाइक की डिग्गी से 35 हजार की चोरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. छुईपाली के मेडिकल स्टोर्स के पास एक बाइक की डिग्गी में रखे 35 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। मामले की रिपोर्ट पर सिंघोड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस को प्रार्थी कौशल चिरकिया निवासी लखनपुर ने बताया कि 23 दिसंबर को वह अपनी दादी निरवासी चिरकिया के साथ जिला सहकारी बैंक सरायपाली गया था और बैंक से 35000 रुपए निकालकर कपड़े के थैले में दो पासबुक, दो आधार कार्ड, एक कीपैड मोबाईल, जमीन का पट्टा और 35000 रुपए को रखकर बाइक की डिग्गी में डालकर वापस लखनपुर वापस आ रहे थे।

इसी बीच दवाई लेने के लिए छुईपाली के श्याम मेडिकल के पास रूके। दवाई लेकर वापस आये और सिंघोड़ा ग्रामीण बैंक आकर देखने पर डिग्गी में रखा उक्त सामान व रकम का थैला नहीं था। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

बाइक सवारों से 20 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार