Saturday, June 10, 2023

झील में डूबने से 5 बच्चों की मौत, 2 को बचाने के फेर में 3 बच्चे भी डूबे

More articles

Join to Us

बड़ा हादसा: गुजरात के बोटाद जिले में झील में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने डूबे बच्चों की तलाश शुरू की। डूबने वाले सभी बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। घटना 13 मई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बोटाद शहर के बाहर कृष्णा सागर देखने दो बच्चे अपने दादा के साथ पहुंचे थे। इसके बाद वे झील में नहाने गए। नहाने के दौरान बच्चे अचानक डूबने लगे। झील में नहा रहे बच्चों को डूबते देख आसपास मौजूद 3 बच्चों ने भी झील के गहरे पानी में छलांग लगा दी। इसके चलते डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए झील में छलांग लगाने वाले तीनों बच्चे भी डूब गए।

खबर के मुताबिक बोटाद के एसपी किशोर बलोलिया ने जानकारी दी है कि कृष्णा सागर झील में डूबने वाले सभी बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों के शवों को झील से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Big Accident: पुल से गिरी बस, 15 की मौत, 25 घायल, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Latest