69th National Film Awards : साल 2021 के 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं, चार्ली 777 को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार मिला है। साउथ फिल्मों के एक्टर अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। यह अवार्ड पाने वाले वह पहले तेलुगु एक्टर है।
बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट
बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन (गोदावरी द होली वाटर)
बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम
बेस्ट चिल्ड्रन मूवी: गांधी एंड कंपनी
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)
बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो
बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला
बेस्ट मलयालम फिल्म: होम
बेस्ट तेलुगु फिल्म: ओपन्ना
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एम एम कीरवानी (RRR) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)
बेस्ट लिरिक्स: चंद्र बोस (कोंडा पोलम)
बेस्ट एडिटिंग: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काला भैरव (RRR)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल (इराविन निझल)
बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR)
स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: विष्णु वरधान (शेरशाह)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: वी. श्रीनिवास मोहन (RRR)
ब्लॉक बस्टर रही थी पुष्पा द राइज
दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा, द राइज ने बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर रही थी। इस फिल्म में पुष्पा नाम के मजदूर की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म की स्टोरी लाइन के अलावा अल्लू अर्जुन की पर्सनैलिटी, कैरेक्टर और फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे। (69th National Film Awards )
अनुपमा अपकमिंग : अनुज ने खोली बरखा-अधिक की पोल, शाह परिवार में किचन पॉलिटिक्स