HomeAstrologyआज का राशिफल 12 May 2025, Aaj Ka Rashifal 12 May 2025 

आज का राशिफल 12 May 2025, Aaj Ka Rashifal 12 May 2025 

WhatsApp Group Join Now

आज का राशिफल 12 May 2025, Aaj Ka Rashifal 12 May 2025  : जानें आज सोमवार का राशिफल, लव राशिफल, आर्थिक राशिफल के बारे में जानें।

आज का राशिफल 12 May 2025, Aaj Ka Rashifal 12 May 2025 

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमियां न आने दें। मेहनत से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कुछ मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। लवर काे दिल की बात कहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार में अनुशासन बनाये रखें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक सम्पर्क का लाभ उठायेंगे। सन्तान के व्यवहार से आप खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन मांगेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियाँ रहेंगी। पैर और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है। आज लम्बी दूरी का यात्रा करने से बचें। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। आज नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। बिजनेस में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। मन में पुरानी यादें ताजा होंगी।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज प्रेमी को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत शुभ है। आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। आज आप ऑफिस के बजाय घर में समय बिताना पसन्द करेंगे। आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। पर्यटन का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज अचानक ज्यादा धन खर्च होगा। नया वाहन और आभूषण खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश को लेकर योजना बनायेंगे। दिखावे न करें।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज उधार लिया हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। अपना खानपान सन्तुलित रखें। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। व्यवसाय में कम बिक्री होने से मन अप्रसन्न हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। व्यापार में साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार से लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज काम का दबाव बढ़ेगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। नये विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नयी स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है। घरेलू कलह दूर होगा।