महिंद्रा की थार और स्कार्पियो को पीछे छोड़ेगी Toyota की ये अपकमिंग एसयूवी
Toyota Mini Fortuner: प्रमुख वाहन कंपनी टोयोटा मिनी फॉर्च्यूनर जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकती है। ये कार अर्बन क्रूजर हायराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच में फिट बैठ सकती है। इस एसयूवी के मार्केट में आने से महिंद्रा की थार रॉक्स और स्कार्पियो को टक्कर मिल सकती है।
कैसी होगी टोयोटा मिनी फॉर्च्यूनर
टोयोटा मिनी फॉर्च्यूनर बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म के साथ इंडियन मार्केट में पेश की जा सकती है, जो कि इसके अलग तरह के बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन को सपोर्ट करे। ऐसा माना जा रहा है कि इसका प्लेटफॉर्म में इनोवा हाईक्रॉस में लगे TNGA प्लेटफॉर्म से अलग हो सकता है। टोयोटो फॉर्च्यूनर की कीमत 30 लाख रुपये से भी ज्यादा है। वहीं लेकिन ऐसी संभावना है कि मिनी-फॉर्च्यूनर को कुछ कम कीमत में पेश किया जा सकता है। इस नई मिनी फॉर्च्यूनर का प्रोडक्शन इस साल नवंबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
Toyota Fortuner को कौन देगा टक्कर?
Toyota को फुल-साइज एसयूवी सेगमेंट में टक्कर देने के लिए इस समय कोई ऑटोमेकर मौजूद नहीं है। वहीं साल 2020 में फोर्ड के जाने के बाद से टोयोटा फॉर्च्यूनर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसकी वजह से इस गाड़ी की सेल में भी गिरावट देखी है। जनवरी 2023 में इस कार की 3,698 यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं सितंबर 2024 में इसकी 2,473 यूनिट्स ही बिकी हैं।
कैसी होगी Toyota Mini Fortuner?
मिनी फॉर्च्यूनर के पावरट्रेन को लेकर वैसे तो कंपनी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन ये नई एसयूवी प्योर पेट्रोल और स्ट्रांग हाईब्रिड के ऑप्शन के साथ आ सकती है। कार का फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी आने वाले मार्केट में दस्तक दे सकता है। मिनी फॉर्च्यूनर का पेट्रोल-हाईब्रिड कॉम्बिनेशन इनोवा हाईक्रॉस में लगे इंजन की तरह हो सकता है। इनोवा में स्ट्रांग हाईब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra) की राइवल मिनी फॉर्च्यूनर बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और शानदार लुक के साथ भारतीय बाजार में कदम रख सकती है। ये ऑल-न्यू एसयूवी FJ Cruiser के नाम से पेश की जा सकती है। ये कार महाराष्ट्र में टोयोटा के नए छत्रपति संभाजी नगर प्लांट में तैयार की जा सकती है। देश में इस गाड़ी का प्रोडक्शन साल 2027 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना हो सकती है।