मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दंतैल हाथी ने बागबाहरा रोड को पार किया, झालखम्हरिया के जंगल में विचरण

On: November 6, 2024
Follow Us:
Elephant

महासमुंद. दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर वन विभाग महासमुंद ने सोशल मीडिया पर उपस्थिति रिपोर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दंतैल हाथी 6 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे ग्राम कोना के खेत से होते हुए महासमुंद से बागबाहरा रोड को पार करने के बाद कक्ष क्रमांक 74, 75, 65, 66, 67, 438, 64, 59, 60 के आसपास के जंगल में विचरण कर रहा है।

वन विभाग के अनुसार हाथी का वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 74,75 झालखम्हरिया के बगदई काटी के जंगल में है। इसके चलते ग्राम सिरगिड़ी, झालखम्हरिया, पतेरापाली, मुड़मार, उमरदा, अरण्ड, गौरखेड़ा, दलदली,  सोरिद, बनसिवनी के आसपास के ग्रामीणों को हाई अलर्ट किया है

साथ ही अपील की गई है कि कोई भी जंगल न जाएं, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, एक दूसरे को सचेत करे और हाथी के दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना दें।

यह भी पढ़ें – Royal Enfield का बड़ा धमाल, दो बाइक लॉन्च कर मचाया तहलका, कौन सी पसंद करेंगे आप?

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।