मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Vrishabh Rashifal 2025: वृषभ वालों को नया साल शुरु होते ही देगा बेहतर परिणाम, नौकरी को लेकर आएगी अच्छी खबर

On: November 13, 2024
Follow Us:
Vrishabh Rashifal 2025
---Advertisement---

Vrishabh Rashifal 2025: नया साल यानी 2025 वृषभ राशि वालों के लिए कई मामलों में शुभ रहेगा। साल 2024 में वृषभ राशि में बृहस्पति ग्रह का गोचर हो रहा था, जो कि उनकी शत्रु की राशि है। इसके चलते वृषभ राशि वाले जातक कई प्रकार की समस्याओं से घिरे हुए हैं। हालांकि साल 2025 में भी वृषभ राशि वालों को कई समस्याओं से जूझना पड़ेगा, लेकिन इसमें राहत भी मिलेगी। आइए जानतें वृषभ वार्षिक राशिफल (Taurus Yearly Horoscope 2025)-

वृषभ राशिफल 2025

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 कई मामलों में बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। नए साल में जनवरी 2025 से ही इसकी शुरुआत होगी। शुरू में कुछ धीमी गति से प्रगति करेंगे, लेकिन बाद में बेहतर अहसास होने लगेगा। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।

वृषभ वार्षिक राशिफल के अनुसार फरवरी 2025  में कुछ बातों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। छात्रों को तनाव होसकता है। वहीं बुजुर्गों के लिए ये महीना दिक्कतों भरा हो सकता है। निगेटिविटी से दूर रहने की आवश्यकता है। किसी करीबी की सलाह पर ध्यान नहीं देंगे। लेकिन बाद में यह सलाह सही लगेगी। किसी मुद्दे को अनावश्यक तूल देने से बचें।

Also Read  आज का अंक ज्योतिष 17 अप्रैल 2025: इन मूलांक वालों को मिलेगी सफलता, कारोबार में लाभ होगा

मार्च 2025 प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए अच्छा हो सकता है। नई जॉब ऑफर मिल सकती है।  16 मार्च 2025 के करीब शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

अप्रैल 2025 भी जॉब और करियर के मामले में उपलब्धियां मिलेंगी। इस अवधि में आपका प्रभाव बढ़ेगा। षडयंत्रों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें – Mesh Rashifal 2025: नए साल में शनि की दृष्टि मेष वालों की परेशानी बढ़ाएगी, कष्ट से जूझेंगे

मई में गुरु का गोचर

वृषभ वार्षिक राशिफल के अनुसार मई 20225 के महीने बड़े बदलाव के संकेत हैं। 14 मई 2025 को देव गुरु व़हस्पति  वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर (Guru Gochar 2025) करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी वे तेजी से पूरे होने लगेंगे।बड़ी परीक्षाओं की तैयारी में लगे जातकों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। परिश्रम का फल मिलेगा।

जून 2025 में कुंवारों के लिए अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। ज़ॉब में पदोन्नति हो सकती है। शारीरिक कष्ट कम होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

जुलाई 2025 में सेहत के मामले में ध्यान दें। आध्यात्मिकता में रुचि लेगें। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें, अपच की शिकायत रहेगी।

Also Read  आज का पंचांग 25 नवंबर 2024, Aaj Ka Panchang 25 November 2024

अगस्त 2025 में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांत दर्द से परेशान हो सकते हैं।धन लाभ का योग बनेगा।

सितंबर 2025 में परिवार के साथ टूर की प्लानिंग कर सकते हैं। घर, मकान की मरम्मत या बनवाने आदि की योजना बना सकते हैं।

अक्टूबर 2025 में परिवार के लोगों से प्रेम भाव बढ़ेगा। मतभेद दूर होंगे सकता है। अच्छी खबर मिलेगी। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। करियर और जॉब को लेकर भी शुभ सूचना मिलेगी।

नबंवर 2025 में धन संबंधी स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आमदनी बढ़ेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। करीबी मित्र या रिश्तेदार के सेहत संबंधी खबर मिल सकती है।

दिसंबर 2025 में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके प्रशंसक बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहेंगे। हालांकि खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है, यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।