HomeAstrologyअंक राशिफल 2 दिसंबर: जन्मतिथि से जानें 1-9 मूलांक वाले अपना भविष्यफल

अंक राशिफल 2 दिसंबर: जन्मतिथि से जानें 1-9 मूलांक वाले अपना भविष्यफल

WhatsApp Group Join Now

2 दिसंबर का अंक राशिफल : जैसे हर नाम के अनुसार राशि होती है, वैसे ही हरेक नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Today Numerology 2 December 2024) से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपना मूलांक निकालने के लिए जातक को अपनी जन्म तिथि के नंबरों को जोड़ने पर जो अंक आता है उसे मूलांक कहा जाता हैं वहीं जन्मतिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ने पर जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक कहलाता है। यहां जानते हैं 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 2 दिसंबर 2024 का दिन। पढ़ें अपना अंक राशिफल-

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों की आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। साहस, पराक्रम आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। शांत रहने का प्रयास करें।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले आत्मविश्वासी रहें। हालांकि मन अशांत भी हो सकता है। घर-परिवार में मांगलिक या धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आपको उपहार मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में व्यस्तता अधिक रहेगी।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों का दिन शानदार रहेगा। करियर आगे बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग फायदा होगा। । नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मियों से सामंजस्य बना रहेगा।मेहनत अधिक रहेगी।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों का आज मन अशांत रहेगा। आत्मसंयमित रहें। क्रोध न करें। जोखिम लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सजग रहें। कारोबार में कठिनाई हो सकती है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

मूलांक 5

मूलांक 5 के जातक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं। किसी करीबी से बहस भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा 2 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। धन लाभ हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मूलांक 7

मूलांक 7 के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परेशान रह सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में कठिनाई आ सकती है। आपको आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।

मूलांक 8

मूलांक 8 का कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कांफिडेंस बढ़ा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। साहित्यिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी को सलाह न दें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों को शुभ सूचना मिलेगी। किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जॉब में पदोन्नति भी हो सकती है। लेनदेन सावधानी से करें।

यह भी पढ़ें- मासिक राशिफल दिसंबर 2024: इस महीने कई राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सावधान रहें, इन्हें मिलेगी सफलता