लॉन्च से पहले स्पॉट हुई Maruti e-Vitara, जानें क्या-क्या हैं इसके फीचर्स?

Maruti e-Vitara Launch Date: मारुति सुजुकी अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस मॉडल...
HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री साय 6 जनवरी को महासमुंद आएंगे, कलेक्टर, एसपी ने तैयारियों का...

मुख्यमंत्री साय 6 जनवरी को महासमुंद आएंगे, कलेक्टर, एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया

WhatsApp Group Join Now

महासमुंद. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आएंगे। इस संबंध में शुक्रवार की शाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने महासमुंद मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं।