मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

साल 2025 में बनेंगे तीन शुभ योग, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ

On: January 6, 2025
Follow Us:
Shubh Yog 2025

शुभ योग 2025 – साल 2025 की शुरुआत हो गई है और ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल बड़े और प्रभावशाली ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इस साल कई शुभ योग निर्मित होंगे।

इस साल शनि व गुरु का राशि परिवर्तन

साल 2025 के 29 मार्च को शनि अपनी कुंभ राशि से गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद साल 2025 का दूसरा गोचर देवगुरु बृहस्पति का होगा, वे 15 मई 2025 को वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु के गोचर करने से साल 2025 कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। इसके अलावा गुरु के गोचर करने से व्यापार, करियर और नौकरी में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को भी मिलेगा। 

साल 2025 में तीन शुभ योग होंगे निर्मित

ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल 3 तरह के बेहद ही शुभ योग बनने जा रहा है। शुभ योग बनने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, धन-धान्य, सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-कौन से शुभ बनेंगे और इसका किन राशि वालों को लाभ होगा। 

मालव्य राजयोग

28 जनवरी 2025 को साल का सबसे पहला और शुभ मालव्य राजयोग निर्मित होगा। वैदिक ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभफलदायी, दुर्लभ और शक्तिशाली माना जाता है। मालव्य राजयोग तक बनता है जब कुंडली में शुक्र जब अपनी ही राशि में और केंद्र भाव में होते हैं। शुक्र की राशि वृषभ और तुला होती है। वहीं शुक्र भोग-विलास, सुंदरता, ऐश्वर्य, कला और आकर्षक व्यक्तित्व का कारक होगा। है। साल 2025 में मालव्य राजयोग बनने से 4 राशि वालों को बेहद ही शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इन राशियों में वृषभ, मिथुन, कन्या और मीन राशि शामिल हैं। इन राशि के लिए साल बहुत ही फलदायी साबित होगा। मालव्य राजयोग के निर्माण से इन राशि के जातकों को सालभर धन-दौलत, सुख-समृद्धि और भौतिक सुख प्राप्त होंगे।

लक्ष्मी नारायण योग

साल 2025 का दूसरा बेहद ही शुभ योग लक्ष्मी-नारायण बनेगा। लक्ष्मी नारायण राजयोग में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की ही विशेष कृपा मिलती है। साल 2025 में यह लक्ष्मी नारायण रोजयोग 27 फरवरी से लेकर 07 मई 2025 तक मीन राशि में बनेगा। आपको बता दें कि कुंडली में जब बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह केंद्र भाव में एक दूसरे के साथ होकर युति करते हों या फिर द्दष्टि संबंध बनाते हो तो यह लक्ष्मी नारायण योग बनता है। साल 2025 में लक्ष्मी नारायण योग से मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। साल 2025 में इन राशि वालों को धन की कोई कमी नहीं होगी। 

गजलक्ष्मी राजयोग

साल 2025 शुभ योगों में एक गजलक्ष्मी राजयोग भी होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को काफी शुभ योग माना जाता है। जब कुंडली में देवगुरु बृहस्पति और शुक्र एक साथ युति में हों या फिर एक-दूसरे से केंद्र भाव में हो तो गजलक्ष्मी योग बनता है। गुरु साल 2025 में 15 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तब योग बनेगा। इस राजयोग का लाभ मिथुन, कन्या, कुंभ, सिंह और मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा मिलेगा। इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा और मान-सम्मान, सुख संपत्ति की प्राप्ति होगी।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal

18 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल: प्रेम में किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा अपने पार्टनर के और करीब – जानें सभी 12 राशियों का प्यार भरा दिन

aaj ka arthik rashifal

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 आर्थिक राशिफल: धन की बरसेगी वर्षा इन राशियों पर, जानें आज किसे होगा बड़ा फायदा

आज का राशिफल

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, किन्हें होगा धनलाभ

Ank Jyotish Rashifal

17 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: भाग्य का नया मोड़, जानिए क्या कहता है आपका अंक आज

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

17 अक्टूबर 2025 राशिफल: धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों की किस्मत में बड़े बदलाव! जानें आज क्या कहता है आपका भाग्य

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि

17 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल – सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या कहता है?