मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कारखाने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, निरीक्षण के बाद 17 हाईड्रा, 6 क्रेन सहित अन्य उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाई

On: January 7, 2025
Follow Us:
Mahasamund

महासमुंद. मेसर्स करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड का श्रम पदाधिकारी डीएन पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार निरीक्षण के दौरान विनिर्माण और निर्माणाधीन क्षेत्रों में उपयोग हो रही 17 हाईड्रा, 6 क्रेन, 4 जेसीबी, 12 मिक्सचर मशीन और ट्रकों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम अनुपस्थित पाए गए।

इस वजह से इन सभी उपकरणों के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही, गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने और सभी सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा ठेकेदार मेसर्स जया इंटरप्राइजेस का निरीक्षण विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं, जिन पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार को 07 दिनों के भीतर इन कमियों का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित पक्षों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।