मौनी अमावस्या के दिन मकर राशि में बनेगा सूर्य, चंद्र, बुध का खास संयोग, इन राशियों की धन संपत्ति में होगी वृद्धि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mauni Amavasya 2025: माघ माह की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को होगा। मौनी अमावस्या 2025 पर तीन ग्रहों की शुभ स्थिति से बेहद खास संयोग बन रहा है जिससे उसका लाभ इन राशियों को मिलेगा।

मौनी अमावस्या के दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह का योग होगा जिससे त्रिग्रह या त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस अवसर पर देव गुरु बृहस्पति नवम दृष्टि से इन तीनों ग्रहों को देखेंगे जो नवपंचम योग का बनाएगा। इसके चलते कई राशियों के भाग्य और जीवन में उन्नति होगी।

वृषभ राशि – मौनी अमावस्या पर बन रहे इस दुर्लभ व खास संयोग से वृषभ राशि वालों के करियर के रास्ते खुलेंगे। धन को लेकर चल रही परेशानियों का अंत होगा, पैत्तक संपत्ति से लाभान्वित होंगे।

कर्क राशि- माघ अमावस्या पर कर्क राशि के सप्तम भाव में त्रिवेणी योग बनेगा। जिसके चलते घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यापार में फायदा होगा।

कन्या राशि- माघी या मौनी अमावस्या कन्या राशि के लोगों के लिए भी शुभफल देने वाली होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। युवा करियर में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि- मौनी अमावस्या मकर राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धन की समस्या दूर होगी। धन संपत्ति का लाभ मिलेगा।