शनि नक्षत्र गोचर 2025: चार दिन बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन, तीन राशियों के लिए भाग्यशाली, साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में आएगी कमी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शनि नक्षत्र गोचर 2025: शनि देव का नक्षत्र गोचर चार दिन बाद यानी 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होगा। इस दिन सुबह 8.51 बजे पर शनि पूर्व भाद्रपद के प्रथम पद से द्वितीय पद में गोचर करेंगे। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति हैं जो भाग्य के कारक ग्रह हैं। शनि को न्याय, कर्मफल देने वाला कहा गया है।

बसंत पंचमी के अवसर पर शनि का नक्षत्र परिवर्तन होना मिथुन, कर्क, मकर राशि जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। धन लाभ के साथ, अधूरे काम भी पूरे होंगे। करियर आदि की रूकावट दूर होगी। आय के स्रोत मिलेंगे।

शनि नक्षत्र गोचर 2025

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। इससे अनावश्यक खर्चों में कमी आने की संभावना है। विदेश यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे।

कर्क राशि

बसंत पंचमी से शनि देव कर्क राशि वालों पर खासे मेहरबान रहेंगे। पूर्वभाद्रपद में शनि का गोचर से नौकरी में पदोन्नति और करियर की रूकावट दूर होने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए ये यह वक्त अनुकूल है। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। आप काफी खुश रहेंगे।

मकर राशि

शनि का नक्षत्र गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन को लेकर चल रही मानसिक परेशानी दूर होगी, आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी।

Upcoming Cars in February 2025: फरवरी में दस्तक देंगी ये दमदार व धांसू कारें, जानें कितनी होगी कीमत?

फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च होंगी ये कारें