Mahindra BE6 और XEV9e : भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की ओर से ICE सेगमेंट के साथ ही Electric सेगमेंट में कई SUVs को ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की ओर से आज से दो नई एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दी गई है। इनमें Mahidra BE6 और XEV 9e शामिल हैं।
Mahindra BE6 और XEV 9e की बुकिंग शुरू
महिंद्रा (Mahindra) की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गईं नई जेनरेशन एसयूवी Mahindra BE6 और Mahindra XEV 9e के लिए आज यानी शुक्रवार से बुकिंग को शुरू कर दी गई है। दोनों electric SUVs के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुकिंग कराई जा सकती है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुकिंग को 14 फरवरी 2025 की सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया गया है।
कब से होगी डिलीवरी
वाहन कंपनी महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2025 से टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack Three की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। Pack Two और Pack Three Select की डिलीवरी जून और जुलाई 2025 में शुरू की जाएगी। इसके बाद Pack Two की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। Mahindra BE 6 और XEV 9e के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack One और Pack One Above की डिलीवरी को सबसे अंत में August 2025 से शुरू किया जाएगा।
जानें कितनी होगी कीमत
Mahindra की ओर से BE6 को पांच वेरिएंट्स में लाया गया है। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 26.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लाया जाएगा।
वहीं Mahindra XEV 9e की एक्स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है वहीं इसके टॉप वेरिएंट को 30.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे 4 वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।
इनसे है मुकाबला
महिंद्रा ने BE6 और XEV 9e को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV, MG ZS EV, BYD Atto3 के साथ ही और जल्द लॉन्च होने वाली Maruti E Vitara, Tata Harrier EV जैसी एसयूवी के साथ होगा।