Tata Curvv Dark Editions Launch: टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tata Curvv के Dark Editions भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी इसके ICE और EV दोनों ही वर्जन के डार्क एडिशन को लॉन्च किया है। नए स्पेशल एडिशन मॉडल के साथ ऑल-ब्लैक थीम में लॉन्च किया गया है। यह इसके लुक को पहले से ज्यादा प्रीमियम बना रहा है। यहां जानिए Tata Curvv और Tata Curvv EV Dark Editions में क्या कुछ नया है।
Tata Curvv Dark Editions की कीमत
वेरिएंट | रेगुलर Tata Curvv की कीमत | Tata Curvv Dark Edition की कीमत | कीमत में अंतर (रुपये में) |
Accomplished S turbo-petrol-manual | 16.17 लाख | 16.49 लाख | 32,000 |
Accomplished S diesel-manual | 16.37 लाख | 16.69 लाख | 32,000 |
Accomplished S turbo-petrol-automatic | 17.67 लाख | 17.99 लाख | 32,000 |
Accomplished Plus A turbo-petrol-manual | 17.67 लाख | 17.99 लाख | 32,000 |
Accomplished Plus A diesel-manual | 17.70 लाख | 18.02 लाख | 32,000 |
Accomplished S diesel-automatic | 17.87 लाख | 18.19 लाख | 32,000 |
Accomplished Plus A turbo-petrol-automatic | 19.17 लाख | 19.49 लाख | 32,000 |
Accomplished Plus A diesel-automatic | 19.20 लाख | 19.52 लाख | 32,000 |
टाटा कर्व डार्क एडिशन (Tata Curvv Dark Editions) को केवल Accomplished S और Accomplished Plus A में लेकर आया गया है। इसकी रेगुलर मॉडल की तुलना में कीमत 32,000 रुपये ज्यादा है। Tata Curvv Dark Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Curvv Dark Editions के डिजाइन और इंटीरियर
इसमें Tata की पहचान बन चुकी ऑल-ब्लैक थीम देखने के लिए मिलता है। इसके इंटीरियर में ऑल-ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, हेडरेस्ट पर DARK एम्बॉसिंग और ब्लैक हेडलाइनर को शामिल किया गया है।
- Carbon Black एक्सटीरियर कलर
- Dark क्रोम फिनिश वाले लोगो
- ब्लैक स्किड प्लेट्स और
- फ्रंट फेंडर पर “Dark” बैजिंग
Tata Curvv Dark Editions के फीचर्स
टाटा कर्व डार्क एडिशन में वे सभी फीचर्स मिलते हैं, जो इसके रेगुलर टॉप वेरिएंट में आते हैं।
- 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम
- पैनोरमिक सनरूफ
- वायरलेस फोन चार्जर
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, TPMS
- लेन कीप असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
- लेवल-2 ADAS फीचर्स
Tata Curvv Dark Editions का इंजन ऑप्शन
- टाटा कर्व डार्क एडिशन (Tata Curvv Dark Editions) को केवल TGDi टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन में लॉन्च किया गया है। इसका 1.2-लीटर TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन 125 PS की पावर और 225 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड MT / 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है।
- नई कार का 1.5 लीटर डीजल इंजन 118 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को भी 6-स्पीड MT / 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है।
- भारत में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और Citroen Basalt Dark Edition से होता है।
Tata Curvv EV Dark Edition
Tata Curvv EV Dark Editions की कीमत
टाटा कर्व इलेक्ट्रिक डार्क एडिशन को इसके टॉप-स्पेक Empowered Plus A वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत रेगुलर मॉडल से 25,000 रुपये ज्यादा है। Tata Curvv EV Dark Edition की एक्स-शोरूम कीमत 22.24 लाख रुपये है।
Tata Curvv EV Dark Editions के डिजाइन और इंटीरियर
ICE वर्जन की तरह ही EV वर्जन में भी वहीं ऑल-ब्लैक थीम को दिया गया है।
- Carbon Black एक्सटीरियर
- डार्क अलॉय व्हील्स
- “Dark” बैज
- ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री
- DARK एम्बॉसिंग
- रियर विंडो सनशेड
Tata Curvv EV Dark Editions फीचर्स
Tata Curvv EV के टॉप वेरिएंट में मिलने वाले तमाम फीचर्स इसमें दिए गए हैं।
- 12.3-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
- 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- JBL साउंड सिस्टम
- वायरलेस चार्जिंग
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- V2L टेक्नोलॉजी
- लेवल-2 ADAS और 6 एयरबैग्स
Tata Curvv EV Dark Editions बैटरी और रेंज
- Tata Curvv EV Dark Edition को बड़ी बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 55 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इस कार का इलेक्ट्रिक मोटर 167 PS की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 502 km तक का रेंज देगी।
- भारतीय में इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG ZS EV, और जल्द लॉन्च होने वाली Maruti e Vitara से देखने के लिए मिलेगा।
जबरदस्त माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक हुई महंगी, जानें क्या है अपडेट?
कार बिक्री में Tata Motors ने महिंद्रा-हुंडई को पीछे छोड़ा, नंबर 1 पर इस कंपनी का दबदबा अब भी कायम