HomeChhattisgarhफिरौती की रकम नहीं मिली तो कर दिया फार्मासिस्ट का मर्डर, नाबालिग...

फिरौती की रकम नहीं मिली तो कर दिया फार्मासिस्ट का मर्डर, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

महासमुंद. टेप से बंधी नुआपाड़ा के फार्मासिस्ट के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले मे पुलिस ने परशु दंडसेना (20), गणपत दंडसेना (27), सरोज दंडसेना (24) और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने नुआपाड़ा ओडिशा के शिवशक्ति नगर निवासी फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन (30) का शव टोगोंपानी कसेकेरा गांव (कोमाखान थाना क्षेत्र) के एक खेत से बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। इस मामले में आज कोमाखान पुलिस ने महुलभाटा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कोमाखान पुलिस की एक विशेष टीम ने कल नुआपड़ा शहर में तलाशी अभियान चलाया। सबसे पहले महुलभाटा गांव से परशु को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान परशु ने अन्य तीन आरोपियों  सरोज, गणपत और एक नाबालिग के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले जांच में पता चला कि मृतक फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी पूर्व से ही परशु और गणपत को जानता था। 8 मई 2025 की शाम परशु और गणपत ने दवा मांगने के बहाने मानस को सुखसागर रेस्टोरेंट के पास एक सुनसान जगह पर बुलाया। फिर चारों ने मिलकर उसके चेहरे और दोनों हाथों को प्लास्टिक टेप से बांधा और एक चार पहिया वाहन (OD 26 A 2700) में अपहरण कर लिया।

इसके बाद उसे तान्वत रोड से कोमाखान ले जाया गया और फिर लाखों रुपये की फिरौती के रूप में मांगे लेकिन मानस के खाते में महज 9,000 रुपए थे। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर चारों आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को घटनास्थल के पास फेंक दिया।

मामले में पुलिस ने मृतक की बाइक (OD 26 A 2064) और दवाइयों से भरा बैग बरामद किया है। इसके अलावा, आरोपियों के चार पहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कोमाखान पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

मुंह में टेप लगे शव की हुई शिनाख्ती, नुआपाड़ा का रहने वाला था मृतक