मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर Jeep Cherokee की होगी वापसी

On: May 30, 2025
Follow Us:
2026 Jeep Cherokee
---Advertisement---

Auto News: जीप कंपनी की वाहनों का अलग ही क्रेज है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में पॉपुलर Jeep Cherokee एक बार फिर वापसी करने वाली है। इसे अगले साल यानी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यूएसए की SUV मेकर Jeep ने इसे पहली बार साल 2013 में लॉन्च किया था।

लॉन्च होने के बाद से ही यह करीब 10 वर्षों तक ग्लोबल बाजार में पकड़ को बनाए रखा। इसे 2023 में बंद कर दिया गया था, लेकिन कंपनी अब फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जो नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन के साथ दोबारा लाया जाएगा।

गौरतलब है कि इस एसयूवी को साल 2023 में कई वजहों से बंद किया गया था। स्टेलेंटिस, जो जीप की पेरेंट कंपनी है। वह अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने और ज्यादा गाड़ियों को बेचने की कोशिश में थी। इस वजह से इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अब इसे साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा।

नया डिजाइन

नए डिजाइन के साथ 2026 Jeep Cherokee को लॉन्च किया जाएगा। इसका लुक पहले से ज्यादा रफ-टफ और मजबूत होगा, जो कंपनी की गाड़ियों की खासियत रही है। इसमें कंपनी की आइकॉनिक 7-स्लैट ग्रिल भी देखने के लिए मिलेगी। इसमें सेमी-सर्कल LED DRLs और मजबूत बंपर भी मिलेगा, जो इसे एक दमदार लुक देंगे। इसका बोनट फ्लैट और स्कल्प्टेड हो सकता है। 2026 Jeep Cherokee में रूफ रेल्स, साइड में बड़े व्हील्स और टफ बॉडी देखने के लिए मिल सकती है।

दमदार होगा इंजन

इसे कई इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 2026 Jeep Cherokee में स्टेलेंटिस की STLA लार्ज आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जो अलग-अलग तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। 2026 Jeep Cherokee में हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) ऑप्शन्स मिल सकते हैं। वहीं, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में 100 kWh तक की बैटरी और डुअल-मोटर सेटअप दिया जा सकता है। कुल मिलाकर नई Jeep Cherokee  हर तरह के ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है, चाहे वे माइलेज चाहते हों, परफॉर्मेंस, या ऑफ-रोडिंग।

क्या भारत में होगी लॉन्च?

वाहन कंपनी की तरफ से अब तक इसे भारत में लॉन्च करने की किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना भी काफी कम है। यदि आने वाले वर्षों में कंपनी इस सेगमेंट में उतरने का फैसला करती है, तो Cherokee लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

Honda की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का लुक देख दंग रह जाएंगे, जानिए कब होगी लॉन्च

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।