Budh Gochar 2025: इस माह 6 जून 2025 को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन बुध गोचर से तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के जीवन में लाभ के अवसर आएंगे।
तुला
बुध (Budh Gochar effects) इस राशि के नवम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके नवम भाव से गोचर कर रहे हैं। यह धर्म, ज्ञान और यात्राओं का भाव होता है। इस दौरान आप उच्च शिक्षा और अपने विश्वासों से लाभ पा सकते हैं। यह मानसिक रूप से समृद्ध करने वाला समय है। आप नई बातों को सीखने और विचारों की खोज में लग सकते हैं। जातक यात्रा की योजना बना सकते हैं। शिक्षकों सार्थक बातचीत होगी। अगर आप छात्र हैं या कानून, पब्लिशिंग जैसे क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय अनुकूल है। दार्शनिक सोच से भी आपको लाभ होगा। यह समय आपके लिए बहुत सहायक है।
बुध की दृष्टि इस राशि वालों के तृतीय भाव पर है। इससे आपकी वाणी और लेखन कौशल में निखार आ सकता है। आपको बोलने, सिखाने या मार्गदर्शन देने के मौके मिलने की संभावना है। वाणी और लहजे पर ध्यान देना चाहिए। बुध की द्वादश भाव की ऊर्जा मानसिक भ्रम पैदा कर सकती है. तुला राशि के लिए यह गोचर मन और हृदय को खोलता है। लेकिन किसी भी विश्वास या बड़े निर्णय को व्यक्त करते समय विवेक से काम लेना जरूरी है।
वृश्चिक
बुध इस राशि के जातकों की कुण्डली के अष्टम और एकादश भाव के स्वामी हैं। अभी बुध आपके अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। यह भाव बदलाव, रहस्य और साझे संसाधनों से जुड़ा होता है। यह गोचर गहराई और तीव्रता लाता है.आप रिसर्च या भावनात्मक पैटर्न की ओर आकर्षित हो सकते हैं। धन लाभ मिल सकता है। आप रिश्तों या आर्थिक मामलों में सतह के नीचे की सच्चाई समझ सकते हैं।
इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। आपको अपने गुप्त विचारों पर नजर रखनी चाहिए। भय हो सकता है, लेकिन उन्हें समझें और मुक्त करें। बुध (Budh Gochar 2025) की दृष्टि आपके द्वितीय भाव पर है। यह आपकी वाणी और धन की दिशा में ध्यान आकर्षित करता है। आपको अपने शब्दों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। जल्दबाजी में गलतफहमी हो सकती है।
यह समय कर्ज चुकाने की योजना बनाने के लिए भी सही है। आप किसी साझेदार के साथ संयुक्त निवेश पर चर्चा कर सकते हैं। गहराई से विचार करने के बाद आर्थिक स्पष्टता मिल सकती है। वृश्चिक राशि के लिए यह वक्त आत्म चिंतन का भी है।
धनु
बुध (Budh Gochar 2025) आपकी सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। अब वे आपके सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं। यह गोचर साझेदारी और अनुबंधों पर गहरी दृष्टि डालता है। एक-से-एक संबंधों से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सार्थक बातचीत हो सकती है। व्यापारिक भागीदारों और क्लाइंट्स से भी लाभ के योग हैं।
दूसरों के साथ तालमेल महसूस करेंगे। (Budh Gochar 2025) सहयोग और साझेदारी से नए अवसर खुल सकते हैं। कानूनी मामलों और समझौतों से लाभ मिल सकता है। बुध की स्पष्टता संतुलित वार्तालाप को मजबूती देती है। बुध की दृष्टि इस राशि वालों के लग्न भाव पर है। यह आपकी सोच को तेज करता है। इससे आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकते हैं। आपका आकर्षण बढ़ेगा। लेकिन बातचीत में हावी होने से बचें। यह समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही रिश्तों के लिए शक्ति प्रदान करेगा।