BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्त, 2500 पोस्ट, ऐसे करें अप्लाई
बैंक में नौकरी करने का सपना देख युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती (BOB LBO Recruitment 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है निर्धारित अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी।
भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपने आवेदन भर सकते हैं।
चेक कर लें योग्यता
बैंक की इस भर्ती में भाग लेने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक/ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
साथ ही अभ्यर्थी के पास बैंक में कार्य करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन फीस कितना देना होगा
आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी, ईएसएम वर्ग के लिए आवेदन फीस 175 रुपये तय की गई है।
भर्ती का विवरण
BOB LBO Recruitment 2025 के जरिये देशभर में कुल 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्टेट वाइज रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-
- गोवा: 15 पद
- गुजरात: 1160 पद
- जम्मू और कश्मीर: 10 पद
- कर्नाटक: 450 पद
- केरल: 50 पद
- महाराष्ट्र: 485 पद
- ओडिशा: 60 पद
- पंजाब: 50 पद
- सिक्किम: 3 पद
- तमिलनाडु: 60 पद
- पश्चिम बंगाल: 50 पद
- अरुणाचल प्रदेश: 6 पद
- असम: 64 पद
- मणिपुर: 12 पद
- मेघालय: 7 पद
- मिजोरम: 4 पद
- नागालैंड: 8 पद
- त्रिपुरा: 6 पद
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
वहीं आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले पोर्टल ibpsonline.ibps.in/boblbojun25/ पर विजिट करें।
- होम पेज पर आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अपने दूसरे डिटेल और डॉक्युमेंट जमा करें।
- फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन फार्म को सबमिट कर दें।
- अंत में भरे हुए फार्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।