मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Maharashtra TET 2025: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, इन कैंडिडेट्स के शामिल होने पर पाबंदी

On: September 13, 2025
Follow Us:
Government Jobs
---Advertisement---

Maharashtra TET 2025: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2025) का Notification जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

जारी नोटिस के अनुसार, महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 23 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा एक ही दिन दो सत्रों में ली जाएगी।

  • पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।
  • पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

जो उम्मीदवार दोनों स्तरों की परीक्षा देना चाहते हैं, वे एक ही आवेदन पत्र में कॉम्बिनेशन विकल्प चुन सकते हैं। राज्य परीक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र टीईटी (Maharashtra TET 2025) पास करना सभी प्रबंधन और बोर्डों के अंतर्गत सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त और स्थायी रूप से गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य है।

Also Read  तापमान बढ़ने से हीट वेव का खतरा बढ़ा, छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में येलो अलर्ट, सीएमएचओ ने दी यह सलाह

ये हैं जरूरी दस्तावेज और एडमिट कार्ड

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को रंगीन पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, स्वघोषणा पत्र और मान्य पहचान पत्र अपलोड करना होगा। MAHA TET 2025 का Admit Card 10 नवंबर को mahatet.in और mscepune.in पर जारी किया जाएगा।

इस परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, पात्रता, सिलेबस, प्रश्नपत्र, मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परिषद ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दस्तावेज को ऑफलाइन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी और अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

Also Read  IOCL की पाइपलाइन से तेल की चोरी, खुदाई करने पर मिले मिट्टी से भरे 25 बैग

साल 2018 और 2019 के कैंडिडेट्स पर पाबंदी

Notification में बताया गया है कि MAHA TET 2018 और 2019 में गड़बड़ी में पकड़े गए कैंडिडेट्स पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 3 अगस्त 2022 और 14 अक्टूबर 2022 के आदेशों के अनुसार, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।

Notification में चेतावनी दी गई है कि ऐसे प्रतिबंधित उम्मीदवार यदि गलत जानकारी देकर MAHA TET 2025 के लिए आवेदन करते हैं, तो उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।