ड्राइवर के साथ मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. ड्राइवर के साथ मारपीट करने के मामले में बसना थाने में आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम रसोड़ा के लोकनाथ साहू के रिपोर्ट लिखाई है कि वह पिछले 2 साल से गांव के लोकनाथ साहू के घर ड्राइवरी का काम करता हैं। 12 सितंबर को वह और मुंशी भागवत बंजारा व हमालों के साथ कोलीहादेवरी व भैंसाखुरी से गाड़ी में धान लोड कराकर रात्रि करीबन 8.30 बजे लोकनाथ के घर रसोड़ा में ही गाड़ी छोड़ने गया था, लोकनाथ साहू के द्वारा गाली गलौज कर चोरी का इल्जाम लगाकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और मुझ पर धान चोरी का झूठा केस लगाकर जेल भेजवा दूंगा कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले में आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।