मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Maruti Fronx को मिल सकता है Update?

On: September 15, 2025
Follow Us:
Maruti Fronx
---Advertisement---

Maruti Fronx: देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से अलग-अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट SUV सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Maruti Fronx को Update किया जा सकता है। इस SUV को अपडेट में किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं, आइए जानते हैं-

Maruti Fronx  टेस्टिंग के दौरान दिखी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉम्‍पैक्‍ट SUV Maruti Fronx को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। इस SUV को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक SUV की जिस यूनिट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उसमें Lidar सेंसर को लगाया गया था। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि इस SUV को अपडेट के साथ ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जा सकता है।

Hybrid की बैजिंग

SUV में Lidar सेंसर के अलावा रियर में हाइब्रिड की बैजिंग भी दिखाई दी है। जिसके बाद यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसमें ADAS के साथ ही हाइब्रिड तकनीक को भी दिया जा सकता है। जिसमें 48 V की बैटरी के साथ मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इस SUV की माइलेज में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

डिजाइन में बदलाव नहीं

टेस्टिंग के दौरान कार की जिस यूनिट को देखा गया है उसके डिजाइन और एक्‍सटीरियर में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। जिसके चलते यह उम्‍मीद की जा रही है कि इसके इंजन और सेफ्टी फीचर में ही अपडेट किया जाएगा। SUV के डिजाइन में किसी भी तरह का बदलाव होने की उम्‍मीद काफी कम है।

कब तक हो सकती है लॉन्‍च

कंपनी की इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Fronx को अपडेट के साथ भारत में अगले साल तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।