PGCIL Recruitment 2025: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू हुए
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
जो युवा तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो उनके लिए यह मौका आपके लिए अहम है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाना होगा।
PGCIL की इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं, आईटीआई, बीई/बीटेक, बीएससी या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा किया हो। उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। यानी अगर आप 18 साल या अधिक उम्र के हैं और तय एजुकेशनल क्वालिफिकेशन रखते हैं, तो अप्लाई करने के लिए पात्र हैं।
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: आवश्यक दस्तावेज
- NATS/NAPS पोर्टल पर अप्रेंटिसशिप पंजीकरण संख्या और अपडेटेड प्रोफाइल
- शैक्षिक प्रमाणपत्रों और मार्कशीट की स्कैन कॉपी
- आयु प्रमाणपत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या मैट्रिक सर्टिफिकेट)
- जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate)
- बैंक पासबुक/रद्द चेक की कॉपी
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा। आवेदकों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही लास्ट चयन सूची तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें सीधे अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया जाएगा। यह अप्रेंटिसशिप एक साल की अवधि के लिए होगी।
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट powergrid।in पर जाएं।
2: इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और “Apprenticeship 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3: फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मिलेगा।
4: इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5: फिर उम्मीदवार आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके सेव रख लें।