मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

महासमुंद जिले के सभी विकासखंडों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 से

On: September 16, 2025
Follow Us:
Health

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लगेंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के पांचों विकासखंडों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए कार्य योजना के अनुसार प्रतिदिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव व डीपीएम नीलू घृतलहरे ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का प्रारंभ, 18 सितंबर नारी आरोग्य उत्सव, 19 सितंबर स्वस्थ किशोरी सशक्त भविष्य, 20 सितंबर वूमेन वैलनेस वॉक डे, 21 सितंबर मेरा स्वास्थ्य मेरी शक्ति, 22 सितंबर पीएम जनमन, 23 सितंबर स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस, 24, 25 व 26 सितंबर छत्तीसगढ़ की महतारी हम सब की जिम्मेदारी, 27 सितंबर नारी /अन्नपूर्णा पोषण दिवस, 28 सितंबर स्वास्थ्य पर्व, 29 सितंबर रक्तदान दिवस, 30 सितंबर स्वास्थ्य संजीवनी कैंप एवं 1 अक्टूबर उत्सव भी स्वास्थ्य भी का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें एनसीडी स्क्रीनिंग आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने, स्वास्थ्य जांच, योगा, बच्चों की सर्जरी, दुर्गा मंदिर में नवरात्रि में महिलाओं की जांच हेतु स्वास्थ्य टीम की तैनाती, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मचारियों इत्यादि महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष जांच, सिकलिन विकलांग कार्ड वितरण इत्यादि गतिविधियां किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मचारी या मितानिनों से संपर्क किया जा सकता है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।