महासमुंद में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल धान जब्त, वाहन जब्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है और इसी बीच प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती बढ़ा दी गई है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशन में संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज तहसील पिथौरा में एसडीएम बजरंग वर्मा के नेतृत्व में राजस्व व मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान अरुण अग्रवाल निवासी मुढ़ीपार को 75 पैकेट धान (लगभग 30 क्विंटल) अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं भोजराम पटेल निवासी मुढ़ीपार के पास से 50 पैकेट धान (लगभग 20 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाया गया। प्रशासन ने मौके पर धान की कुल 50 क्विंटल मात्रा जब्त की।

कार्रवाई के दौरान धान परिवहन में उपयोग हो रहे वाहन मेटडोर को भी जब्त कर थाना पिथौरा में जमा कराया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के हितों की सुरक्षा की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि किसान हित सर्वोपरि है और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देशों के बाद प्रशासनिक टीम का यह अभियान जिले में अनियमित धान कारोबार को रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। किसान हित की सुरक्षा और पारदर्शी खरीदी प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु शासन-प्रशासन सतर्क है।

बसना में बड़ी कार्रवाई: राजस्व विभाग ने पकड़ा 545 कट्टा अवैध धान, सख्त निगरानी जारी