CGPSC 2025 नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन तिथि और पात्रता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए बड़ा नोटिफिकेशन जारी करते हुए कुल 238 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, डाक या ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

इस बार सबसे ज्यादा 51 पद नायब तहसीलदार के लिए निर्धारित किए गए हैं, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग’) और 28 पद राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक) के लिए घोषित किए गए हैं। लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध कराया गया है।

बीते वर्षों में पदों की संख्या में उतार-चढ़ाव

पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो भर्ती पदों की संख्या में परिवर्तन देखा गया है।

  • 2015 में सर्वाधिक 352 पद निकले थे।
  • कोविड अवधि 2020–21 में पद घटकर 171–175 के बीच रह गए थे।
  • 2024 में 246 पद, जबकि 2025 में 238 पदों के साथ भर्ती जारी की गई है।

लगातार पिछले कई वर्षों से यह संख्या 200–250 के आसपास स्थिर बनी हुई है, जो राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की निरंतर मांग को दर्शाती है।

पदों का विवरण

image 28

आवेदन तिथि एवं परीक्षा कार्यक्रम

  1. ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ1 दिसंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे
  2. अंतिम तिथि30 दिसंबर 2025, रात्रि 11:59 बजे
  3. त्रुटि सुधार (फ्री)31 दिसंबर 2025 – 2 जनवरी 2026
  4. सशुल्क त्रुटि सुधार (₹500)3 – 5 जनवरी 2026
  5. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)22 फरवरी 2026 (दो सत्र)
  6. मुख्य परीक्षा (Mains)16, 17, 18 19 मई 2026

पात्रता, आयु सीमा और आरक्षण

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
    (फाइनल ईयर छात्र प्रारंभिक परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा से पहले डिग्री अनिवार्य)
  • आयु सीमा (Unreserved): 21–30 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार)
  • छत्तीसगढ़ निवासी: अधिकतम 40 वर्ष (20% अतिरिक्त छूट सहित)
  • SC / ST / OBC, महिलाएं, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक व विशेष श्रेणियों को नियम अनुसार आयु छूट।

चयन प्रक्रिया

परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी —

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) — दो वस्तुनिष्ठ पेपर (GS + Aptitude)।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains) — वर्णनात्मक, भाषा, निबंध एवं सामान्य अध्ययन सहित।
  3. साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण — कुल 1500 अंकों के आधार पर अंतिम चयन।

CGPSC 2025 का नोटिफिकेशन देखने इसे क्लिक करें