SSC GD Constable 2026: 25,487 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास करें आवेदन, CISF में सबसे ज्यादा रिक्तियां | Apply Before 31 December

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Constable 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) / राइफलमैन (GD) पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें सबसे अधिक रिक्तियां CISF में 14,595 और CRPF में 5,490 हैं। ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियातिथि
आवेदन प्रारंभ1 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025
फीस भुगतान अंतिम तिथि1 जनवरी 2026 (रात 11 बजे तक)
सुधार विंडो8–10 जनवरी 2026
CBT परीक्षाफरवरी–अप्रैल 2026 (संभावित)

कुल रिक्तियां (25,487 पदों का विवरण)

बलपुरुषमहिलाकुल
BSF52492616
CISF13,1351,46014,595
CRPF5,3661245,490
SSB1,76401,764
ITBP1,0991941,293
Assam Rifles1,5561501,706
SSF23023
कुल23,4672,02025,487

योग्यता

मैट्रिक / 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 23 वर्ष
  • उम्मीदवार 1 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद जन्मे पात्र नहीं हैं।

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹100
महिला / SC / ST / Ex-Servicemenशुल्क मुक्त

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • चिकित्सा परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन

वेतनमान (Salary)

लेवल 3 पे स्केल : ₹21,700 – ₹69,100 प्रति माह

ऐसे करें आवेदन

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. One-Time Registration (OTR) पूरा करें। (पुराना OTR मान्य नहीं)
  3. SSC GD Constable 2026 आवेदन लिंक खोलें और फॉर्म भरें।
  4. लाइव फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. यदि लागू हो तो शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट सुरक्षित रखें।

कहां नौकरी मिलेगी

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इन बलों में होगी:
BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, SSF और Assam Rifles

यदि आप सरकारी नौकरी, सुरक्षा बल में करियर और बेहतर वेतन की तलाश कर रहे हैं तो SSC GD Constable 2026 आपके लिए सुनहरा मौका है।
10वीं पास अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन जरूर करें।

RMS CET 2026 Admit Card Out: राष्ट्रीय सैन्य स्कूल कक्षा 6 और 9 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव