सरपंच के साथ दो लोगों ने की मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. ग्राम पझरपाली के सरपंच के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में बसना थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस को प्रार्थी हरिशंकर नेटी निवासी पझरपाली ने बताया कि वह वर्तमान में सरपंच के पद पर है। 6 दिसंबर को वह अपने मोटर सायकल से काम से सरायपाली गया था। जब वह वापस अपने गांव आ रहा था, इसी दौरान शाम करीबन 7 बजे ग्राम तोषगांव के नीलगिरी प्लांट के पास पीछे से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार होकर आये और मुझे पीछे से पीठ में डंडा से मारा, जिस पर वह तेजी से मोटर सायकल चलाते हुये सेतु बांध पठार के पास पहुंचा तो वे लोग पीछे आकर रोकने का प्रयास करने लगे और पीछे से डंडा फेंककर मारा।

उसके बाद ग्राम पझरपाली के बैरियर में कोटवार रेशम लाल नंद, गिरधारी ओगरे, हरिलाल नेटी, दिवाकर नेताम वहां मिले, जिन्हें घटना के बारे में व उक्त लोगों के हुलिया के बारे में बताया। तब उसी समय मोटर सायकल में सवार दोनों व्यक्ति वहां आ रहे थे, जो गांव के लोगों देखकर कुछ दूरी पर मोटर सायकल को छोड़कर भाग गये। जब मोटर सायकल व दोनों व्यक्तियों के बारे में पता किया तो मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडरर क्र सीजी 06 जीबी 7923 ग्राम जटाकन्हार के सुकलाल नंद का था। जिसे उसके बेटे फगु नंद व गांव का केशव नंद के द्वारा ले जाना बताया गया। मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

तीन लोगों के साथ मारपीट, आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज