नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।

BJP के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी लेटर में कहा गया है, ‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’