OnePlus टर्बो गेमिंग 5G फोन: 8000mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

OnePlus ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को ग्लोबली पेश किया था, जिसे इसके पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के कारण काफी सराहना मिली। कंपनी अब भारतीय बाजार में 17 दिसंबर को OnePlus 15R लॉन्च करने जा रही है। इसी बीच OnePlus ने अपने यूजर्स को एक और बड़ी खुशखबरी दी है।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह एक नई टर्बो सीरीज पर काम कर रही है, जो खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाएगी। यह सीरीज हाई परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस पर फोकस करेगी।

OnePlus के चाइना प्रेसिडेंट ली जी के अनुसार, आने वाली टर्बो सीरीज में फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इन स्मार्टफोन्स को उन यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है, जो मोबाइल गेमिंग के साथ-साथ मल्टीटास्किंग में भी बेस्ट अनुभव चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus टर्बो गेमिंग फोन में 6.7 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ होगी।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस डिवाइस में लेटेस्ट क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यही प्रोसेसर आगामी OnePlus 15R में भी देखने को मिलेगा, जिससे यह साफ है कि टर्बो सीरीज परफॉर्मेंस के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।

बैटरी सेगमेंट में भी OnePlus टर्बो फोन काफी दमदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हेवी यूसेज को सपोर्ट करेगी। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन बहुत कम समय में फुल चार्ज हो सकेगा।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो OnePlus टर्बो गेमिंग फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। कुल मिलाकर, OnePlus टर्बो सीरीज उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है जो गेमिंग, बैटरी और परफॉर्मेंस तीनों में बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं।

Google Disco Browser: AI से बदलेगा वेब ब्राउज़िंग का तरीका, टैब्स की झंझट होगी खत्म