PM Kisan के लिए Farmer ID अनिवार्य, जानें क्या है फार्मर आईडी और ऑनलाइन बनाने का पूरा तरीका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए अब फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र सरकार एग्री स्टैक प्रोजेक्ट के तहत देशभर के किसानों की डिजिटल पहचान तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य किसानों का प्रमाणिक डेटा तैयार करना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे योग्य किसानों तक पहुंच सके और किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

फार्मर आईडी के बिना अब न केवल पीएम किसान योजना की किस्त अटक सकती है, बल्कि खाद, बीज, फसल बीमा और अन्य कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी आ सकती है। इसी वजह से कई राज्यों और जिलों में फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और पंचायत स्तर पर विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

क्या है फार्मर आईडी और क्यों जरूरी है?

फार्मर आईडी किसानों की एक यूनिक डिजिटल पहचान होती है, जिसमें उनकी जमीन, खेती, फसल पैटर्न, उर्वरक उपयोग, पशुपालन और अन्य कृषि गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दर्ज रहती है। इस डिजिटल आईडी के जरिए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, खाद और उर्वरक सब्सिडी, फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। इसके साथ ही फर्जी किसान पंजीकरण पर भी रोक लगेगी।

फार्मर आईडी बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जमीन से जुड़े दस्तावेज, खसरा नंबर, फैमिली आईडी या राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। सरकार के निर्देश पर पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में किसान सलाहकार, पंचायत सेवक, कृषि समन्वयक और राजस्व विभाग के अधिकारी किसानों की मदद कर रहे हैं।

ऑनलाइन कैसे बनाएं फार्मर आईडी?

फार्मर आईडी बनाने के लिए सबसे पहले यूजर आईडी बनानी होती है। इसके लिए अपने राज्य के AgriStack Portal पर जाएं और Create New User विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर डालकर KYC प्रक्रिया पूरी करें, शर्तों को स्वीकार करें और सबमिट करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। मोबाइल नंबर दोबारा डालकर OTP वेरिफाई करें और नया पासवर्ड बनाकर सेव कर लें। इससे आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार हो जाएगा।

फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें। चाहें तो OTP के जरिए भी लॉगिन किया जा सकता है। इसके बाद अकाउंट डिटेल्स भरें और Farmer Type में Owner का चयन करें। Fetch Land Detail पर क्लिक कर खसरा नंबर और जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज करें। अगर आपके पास एक से ज्यादा खेत हैं, तो सभी का विवरण भरना जरूरी है।

जानकारी वेरिफाई होने के बाद Social Registry Tab में जाकर फैमिली आईडी या राशन कार्ड का विवरण दर्ज करें। इसके बाद Department Approval सेक्शन में Revenue Department को चुनें। अंत में Consent पर टिक करें और डिजिटल साइन करें। यदि दी गई जानकारी सही पाई जाती है और Match Score 100 होता है, तो आपकी फार्मर आईडी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी।

किसान एग्रीस्टेक पोर्टल में तत्काल कराएं पंजीयन, ये है आसान तरीका