RPSC Protection Officer Recruitment 2025: प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 24 दिसंबर से आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने प्रोटेक्शन ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: आवेदन कहां और कैसे करें

अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। OTR पूरा होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ में स्नातक (LLB) या मास्टर इन सोशल वर्क (MSW) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार LLB या MSW के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन के पात्र माने जाएंगे।

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है।

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: क्यों करें आवेदन

RPSC Protection Officer Recruitment 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सरकारी सेवा करना चाहते हैं। प्रतिष्ठित आयोग के तहत स्थायी सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।

RPSC Protection Officer Recruitment 2025 Notification PDF 

AIIMS Patna Recruitment 2025: एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट भर्ती शुरू, ₹67,700 सैलरी के साथ शानदार मौका