Naagin 7 में पहले हफ्ते ही बड़ा ट्विस्ट: इस एक्टर की छुट्टी, नई नागिन और नया विलेन एंट्री को तैयार
एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो Naagin 7 हाल ही में टीवी पर शुरू हुआ है और शुरुआत से ही यह सुर्खियों में बना हुआ है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल अनंता के रूप में नजर आ रही हैं। उनके साथ ईशा सिंह, नमिक पॉल और कुशाग्रे दुआ जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे थे। अब शो के पहले ही हफ्ते में मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
कुशाग्रे दुआ की हुई छुट्टी
ऐसी खबर आ रही है कि, Naagin 7 से कुशाग्रे दुआ को बाहर कर दिया गया है। वह शो में रवीश का किरदार निभा रहे थे, लेकिन महज एक हफ्ते के भीतर ही उनकी छुट्टी कर दी गई। फिलहाल उन्हें हटाने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने कहानी में बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है।
वेदांत सलूजा बने नए रवीश
कुशाग्रे दुआ की जगह अब शो में वेदांत सलूजा की एंट्री होने जा रही है। अपकमिंग एपिसोड्स में वेदांत सलूजा ही रवीश के किरदार में नजर आएंगे। उनके आने से कहानी को नया मोड़ मिलने वाला है और अनंता की लाइफ में नई मुश्किलें खड़ी होंगी।
शो में होगी नई नागिन की धमाकेदार एंट्री
Naagin 7 में सिर्फ एक्टर रिप्लेसमेंट ही नहीं, बल्कि एक नई नागिन की भी एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कनिका मान शो में एक दमदार नागिन के रोल में दिखाई देंगी। वह अनंता की दुश्मन बनकर कहानी में जबरदस्त टकराव लेकर आएंगी और शो का ड्रामा कई गुना बढ़ जाएगा।
साहिल उप्पल भी बने शो का हिस्सा
इसके अलावा, Naagin 7 में साहिल उप्पल की भी कास्टिंग की गई है। आने वाले एपिसोड्स में वह अपने खास किरदार के साथ एंट्री करेंगे, जिससे कहानी और ज्यादा रोमांचक होने वाली है।
बदले की कहानी से बढ़ेगा सस्पेंस
शो में अनंता अब पूरी तरह रियल नागिन के रूप में सामने आने वाली है। हाल ही में परमीत ने पूर्वी और अनंता को मारने के लिए भेड़िये को भेजा था। आने वाले ट्रैक में ड्रैगन की एंट्री भी होगी, जो नागिन को सबक सिखाने आएगा। अनंता की बहन पूर्वी की मौत के बाद बदले की कहानी शुरू होगी, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगी।
प्रियंका और नमिक की जोड़ी पर टिकी उम्मीदें
Naagin 7 में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की जोड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की केमिस्ट्री शो का बड़ा हाइलाइट बनने वाली है और आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।
25 साल बाद शिवाजी राव की वापसी! अनिल कपूर की ‘नायक 2’ कंफर्म, जानिए शूटिंग और अपडेट्स