HSSC CET 2 2026: हरियाणा ग्रुप-C के 4227 पदों पर आवेदन शुरू, फ्री में करें अप्लाई
HSSC CET 2 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C के अंतर्गत 4227 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए CET फेज-2 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार HSSC CET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
HSSC ग्रुप-C भर्ती 2026: योग्यता और जरूरी मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का HSSC Group C CET परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार ने 10+2, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
HSSC CET Group-C Application Fee: सभी के लिए फ्री
इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यानी जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी या किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय कोई भी आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। यह भर्ती ग्रुप-C के विभिन्न विभागीय पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
HSSC CET Phase-2 फॉर्म कैसे भरें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को हरियाणा ग्रुप-C फेज-II एप्लीकेशन पोर्टल adv032026.hryssc.com पर जाना होगा। इसके बाद न्यू कैंडिडेट्स ऑप्शन पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन करें और मांगी गई शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें। अंत में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
IGNOU Placement Drive 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कई राज्यों में होंगे इंटरव्यू और जॉब ऑफर