पुलिस को देख गांजा का अवैध परिवहन कर रहा बाइक सवार गिरकर हुआ घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. गांजा का अवैध परिवहन कर रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने चेंकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लाख 75 हजार रुपए का गांजा बरामद किया है। आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में नारकोटिक्स एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई

मिली जानकारी के अनुसार पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG04 PN1215 का चालक पुलिस को देखकर बाइक को मोड़ कर भागने का प्रयास कर रहा था, जो हड़बड़ी में ‍गिर गया। गिरने से चालक के दाहिने पैर में घुटने के पास चोंट आयी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जब पुलिस ने हड़बड़ाने का कारण पूछा तब संदेही ने बाइक के पीछे एक सफेद रंग के बोरी में गांजा होना बताया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 21.620 किलो गांजा कीमत 10,75000 रुपए तथा बाइक की तलाशी लेने पर उसमें से दो नंबर प्लेट OD31KL1234 एवं दो नग OD30F2911, मोबाइल को बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उत्तम दास पिता अनिल दास (35 साल) झरापाली एमवी 85 थाना मलखानगिरी जिला मलखानगिरी (ओडिशा) होना बताया तथा बरामद शुदा गांजा को अपने रिश्तेदार गुड्डू तिवारी निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश के कहने पर ओडिशा के मुण्डागुड़ा निवासी शिबु से प्राप्त कर गुड्डू तिवारी को उपलब्ध कराने ले जाना बताया। वहीं गुड्डू तिवारी द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी नंबर प्लेट को गांजा परिवहन करने में प्रयुक्त कर अपने आधिपत्य के मोटर सायकल में लगाना बताया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट, 336(3), 340(2)-BNS के तहत कार्रवाई की गई।

बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार