खौफ और कॉमेडी का तगड़ा तड़का! अक्षय कुमार की ‘Bhoot Bangla’ की नई रिलीज डेट आई सामने
अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं और इस बार उनके साथ होंगे हिट मशीन डायरेक्टर प्रियदर्शन। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म ‘Bhoot Bangla’ अब अपने नए रिलीज शेड्यूल के साथ सुर्खियों में है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है।
14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की धमाकेदार जोड़ी
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी आइकॉनिक फिल्में दी हैं। करीब 14 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं और इस बार जॉनर है हॉरर-कॉमेडी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।
कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
फिल्म ‘भूत बंगला’ की अनाउंसमेंट 2024 में की गई थी और इसे अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी डेट बदल दी गई है। मेकर्स ने हाल ही में पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया है, “बंगले से एक खबर आई है”, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
दमदार स्टार कास्ट से सजी है फिल्म
अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और इसका निर्माण एकता कपूर कर रही हैं, जो इसे बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं।
क्या होगी ‘भूत बंगला’ की कहानी?
‘भूत बंगला’ की कहानी काला जादू और रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। इसमें डर और हंसी का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगा।
क्यों बदली गई रिलीज डेट?
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट बदलने की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि 2026 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के चलते यह फैसला लिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर से बचने के लिए ‘भूत बंगला’ को नई डेट पर शिफ्ट किया गया है।
19 साल बाद टूटा हॉलीवुड का परफेक्ट मैरिज: Nicole Kidman और Keith Urban का तलाक क्यों हुआ?