Thursday, January 23, 2025
HomeAstrologyअंक ज्योतिष 4 दिसंबर 2024: जन्मतिथि के अनुसार 1 से 9 मूलांक...

अंक ज्योतिष 4 दिसंबर 2024: जन्मतिथि के अनुसार 1 से 9 मूलांक वालों का आज का भविष्यफल

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

4 दिसंबर का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish 4 December) : अंक ज्योतिष (Today Numerology 4 December 2024) से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व आदि का पता चलता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपना मूलांक निकालने के लिए जातक को जन्म तिथि के नंबरों को जोड़ना होता है। अंत में जो इकाई संख्या शेष रहती है उसे मूलांक कहा जाता हैं वहीं जन्मतिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ने पर जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक कहलाता है। यहां जानते हैं 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 4 दिसंबर 2024 का दिन। पढ़ें अपना अंक राशिफल-

आज का अंक ज्योतिष 4 दिसंबर 2024, Aaj Ka Ank Jyotish 4 December 2024

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। यात्रा के दौरान किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। अनावश्यक कार्यों में खर्च न करें।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले आज सावधान रहें। पुराने मामले उभर सकते हैं। रिश्तेदारों का आगमन होने की संभावना है। अड़ियल व्यवहार के चलते लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले धन लाभ होगा। पारिवारिक समस्या दूर कर पाएंगे। विभिन्न स्रोतों से आय होगी। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

मूलांक 4

मूलांक 4 को अच्छी खबर मिलेगी। जोखिम वाले कार्य सावधानीपूर्वक करें। जीवनसाथी की वजह से लाभ होगा। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 5 को अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। मनोकामना पूरी हो सकती है। शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें – Audi Q7 Facelift भारत में हुई लॉन्च, जानें लग्जरी SUV में क्या है खास?

मूलांक 6

मूलांक 6 के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। दफ्तर में बहस होने की संभावना है। किसी कार्य के पूर्ण नहीं होने से परेशान हो सकते हैं। लेनदेन को लेकर सावधान रहें।

मूलांक 7

मूलांक 7 की किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। कारोबार के रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। आज कोई मित्र आपको अच्छी खबर दे सकता है।

मूलांक 8

मूलांक 8 अनजान लोगों से सावधान रहें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। सार्वजनिक कार्यों में भागीदारी निभा सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों को सतर्क रहना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 5000mAh की दमदार बैटरी से लैस फोन मात्र 6499 में लॉन्च हुआ, साथ में मिलेगा MediaTek Helio G50 चिपसेट

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular