आज का अंक ज्योतिष 8 जनवरी 2025, Aaj Ka Ank Jyotish 8 January 2025: आज गुरुवार का दिन इन 3 मूलांक वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आइए जानते हैं जन्म तिथि के अनुसार 8 जनवरी 2025 का अंक ज्योतिष आपके लिए कैसा रहने वाला है। (Numerology Today)
मूलांक 1
मूलांक 1 के जातकों को आज सावधान रहना होगा। किसी काम के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। धन को लेकर चिंता हो सकती है।
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले आज यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले अहंकार पूर्ण व्यवहार से बचें। किसी करीबी से बहस हो सकती है। अनजान लोगों के साथ विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
मूलांक 4
मूलांक 4 के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आय से अधिक खर्च हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा।
मूलांक 5
मूलांक 5 अपने व्यवहार से दूसरों का दिल जीतेंगे। धन की कमी दूर होगी। पारिवारिक कार्यों में बिजी हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मूलांक 6
मूलांक 6 के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस के कार्य से यात्रा कर सकते हैं। उधार लेनदेन सावधानी से करें। कारोबार में लाभ होगा।
मूलांक 7
मूलांक 7 को शुभ सूचना मिलेगी। आपके पारिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। चिकित्सकों की सलाह लें।
मूलांक 8
मूलांक 8 के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मूलांक 9
मूलांक 9 के विचारों का सम्मान होगा। किसी कार्य के लिए पुरस्कृत किए जा सकते हैं। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिलने की संभावना है। निवेश को टालें।