Thursday, April 25, 2024
HomeAstrologyमूलांक 1 और 8 को लाभ होगा, 7 वाले चिंतित रहेंगे, जानें...

मूलांक 1 और 8 को लाभ होगा, 7 वाले चिंतित रहेंगे, जानें आज का 28 अप्रैल 2023 का अंक राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish 28 April 2023 आज का अंक ज्योतिष 28 अप्रैल 2023, अंक राशिफल पढ़ें : अंक ज्योतिष के जरिए आप अपनी जन्म तिथि की गणना करके अपना मूलांक जान सकते हैं। मूलांक जानने के लिए जन्म तारीख के अंकों को जोड़ना होगा।  उदाहरण के तौर पर अगर किसी की जन्म तारीख 27 अप्रैल है तो उसका मूलांक 2+7 = 9 होगा। आइये यहां जानते हैं शुक्रवार का अंक ज्योतिष, मूलांक के आधार पर भविष्यफल। (Daily Numerology Predictions)

मूलांक 1 (एक)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज के बीच में आज कुछ समय निकालकर रोचक कार्यों का लाभ उठा सकते हैं। मानसिक रुप से आज आप मजबूत रहेंगे। अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिशों में भी लगे रहने वाले हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और एक दूसरे की सहायता के लिए तैयार रहेंगे।।

शुभ रंग- लाल

मूलांक 2 (दो)

आज अपने कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करेंगे। जो शारीरिक परेशानी में हैं, उन्हें आज कुछ आसान उपाय मिलेंगे। अपने किसी रिश्तेदार की राय आपके लिए मार्गदर्शन होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन कलर

मूलांक 3 (तीन)

आज काफी व्यस्त रहेंगे। आज आप कुछ नया काम शुरू करेंगे। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे।खरीदारी ध्यान से करें, कुछ कारणों से नुकसान की स्थिति परेशान कर सकती है। मित्रों के साथ बातचीत में नई जानकारी मिलेगी और सहायता से कई कार्य पूरे होंगे।
शुभ रंग- मरून

मूलांक 4 (चार)

आज अपनी कमियों को दूर करने के लिए ध्यान देना चाहिए। आपको पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है। दोस्तों के साथ नए काम शुरू होने का दिन है। आपका व्यक्तित्व निखरेगा। कोई आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे

मूलांक 5 (पांच)

भागदौड़ की वजह से परेशान रहेंगे। टीचरों के सहयोग से छात्र आज पढ़ाई-लिखाई में कुछ नया करेंगे।बेरोजगारी दूर करे का मौका मिल सकता है।सरकारी अधिकारी की मदद से अटका धन मिलेगा और कई काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी

मूलांक 6 (छह)

आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जरूरी कार्यों को पूरा करने ज्यादा ध्यान देंगे, ऐसे में कुछ लापरवाही भी कर सकते हैं। अपने खान-पान का  ध्यान रखें। लव लाइफ में किसी गलतफहमी की वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है। दोस्तों से वैचारिक मतभेद उभरेंगे।
शुभ रंग- कार्बन ब्लू

मूलांक 7 (सात)

आज बिजनेस को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ सकते हैं। किसी के साथ आपकी कुछ बहस भी हो सकती है। अपने क्रोध और झुंझलाहट पर काबू रखने की जरूरत है। योग करें। सेहत में सुधार होगा। महिलाओं को अपनी सेहत के मामले में ध्यान रखना चाहिए।
शुभ रंग- हरा

मूलांक 8 (आठ)

आज छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। किसी घटना को  हावी ना होने दें और नकारात्मकता से बचें। आपको अपने कार्यों में बेहतर रुख दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सार्थक रहेगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। किसी परेशानी से बाहर आएंगे।
शुभ रंग- क्रीम

मूलांक 9 (नौ)

आज रिश्तेदारों का आगमन होगा। कुछ हैरान कर देने वाली घटना होगी। कुछ चीजें आपके मन को लंबे समय तक प्रभावित कर सकती हैं। छात्रों को शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे और  विदेश का रुख भी कर सकते हैं। पारिवारिक संकट दूर होंगे।
शुभ रंग- पीला

आज का अंक राशिफल, 28 अप्रैल 2023 का अंक ज्योतिषफल, Aaj Ka Ank Jyotishfal 28 April 2023, Ank Rashifal, Daily Numerology, Today Numerology, दैनिक अंकफल, मूलांक भविष्यफल

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular