Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का अंक राशिफल 5 फरवरी 2025: इन मूलांक को होगा बड़ा लाभ, जानें जन्मतिथि के अनुसार अपना भविष्यफल

On: February 5, 2025
Follow Us:
Numerology

आज का अंक राशिफल 5 फरवरी 2025, Aaj Ka Ank Rashifal 5 February 2025 : अंक ज्योतिष से भविष्यफल के बारे में पता चलता है। राशियों की तरह ही अंकों का प्रभाव भी जातकों पर पड़ता है। इस प्रभाव को अंक ज्योतिष के माध्यम से ज्ञात किया जाता है। इसमें मूलांक होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक होगा। इसी तरह अंकों को सिर्फ तारीख को जोडने पर मूलांक का पता चलेगा, जैसे महीने के 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होगा। आइए जानते हैं आज 5 फरवरी 2025 का दिन मूलांक के आधार पर कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1

आज का आपका दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। काम को लेकर ऑफिस में प्रेशर काफी बढ़ सकता है। लव की बात करें तो साथी के साथ विवाद होने की संभावना है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 5 रहेगा, शुभ रंग नीला रहेगा।

मूलांक 2

आज का दिन मूलांक दो वाले लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। लवर के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो सकती है। अशुद्ध खानपान से दूरी बनाएं। आज का आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक तीन रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक तीन वाले आज काफी बिजी रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। अपने कार्यभार के अतिरिक्त नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा। आज का आपका शुभ रंग और पीला और शुभ अंक एक रहेगा ।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। करियर में अपना ध्यान रखें। पैसे कमाने के नए तरीके खोजें। खानपान में लापरवाही न करें। पार्टनर को भी अपना टाइम दें। आज का आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक दो रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक व आनंदपूर्ण रहने वाला है। आज आपको आपका पार्टनर सरप्राइज कर सकता है। धन के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। आज का आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 7 रहेगा।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल 6 फरवरी 2025: वृश्चिक सौभाग्यशाली रहेंगे, मिथुन वालों के साथ विवाद की आशंका, जानें सभी 12 राशियों का हाल

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों का आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कुछ लोगों के खर्च भी बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। आज का आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग गुलाबी रहने वाला है।

मूलांक 7

आज का दिन मूलांक 7 वाले जातकों के लिए दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है। धन से जुड़ी कोई भी दिक्कत आपको नहीं रहेगी। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। गुस्से को कंट्रोल में रखें। आज का आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातक आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। मित्रों के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं। खुद के लिए भी टाइम निकालें। सेहत पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ रंग पर्पल और शुभ अंक 5 रहेगा।

मूलांक 9

आज मूलांक 9 वाले जातकों को धन लाभ हो सकता है। बड़े फैसले आज न लें। करियर पर ध्यान दें। खुद को फिट रखने के लिए योग और मेडिटेशन करें। आज का आपका शुभ रंग भूरा और शुभ अंक 7 रहेगा।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.