Aaj Ka Love Rashifal 17 July 2022 आज का लव राशिफल 17 जुलाई 2022, Love Horoscope 17 July 2022 : किस राशि के लवर्स का दिन आज रोमांटिक रहेगा, इसे जानने के लिए पढ़ें रविवार 17 जुलाई का लव राशिफल..
आज का लव राशिफल 17 जुलाई 2022 Aaj Ka Love Rashifal 17 July 2022
मेष लव राशिफल (Aries Love Rashifal)
अपने पार्टनर के साथ आज काफी वक्त बिता सकते हैं। बीते कुछ दिनों से चल रही समस्या दूर हो सकती है। कुछ लवर्स आज शादी कर सकते हैं। साथ पढ़ने वाले युवा एक दूसरे के दिल के करीब आ सकते हैं।
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Rashifal)
विरोधियों की वजह से लवर्स को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र की अड़गेबाजी के चलते विवाद की नौबत भी आ सकती है। आज का दिन लवर्स के लिए काफी उलझन से भरा रहेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Rashifal)
अपने पार्टनर से अपनी दिल की बात करने के लिए बेकरार रहेंगे। मुश्किल से वक्त कटेगा। जिनकी नई-नई शादी हुई है वे मूवी देखने के लिए जाएंगे। दफ्तर के सहयोगियों की बीच करीबियां बढ़ेंगी। आज का दिन खुशनुमा रहेगा।
Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Rashifal)
इस राशि के लवर्स अपने साथी को देखकर रोमांटिक रहेंगे। मित्रों की पार्टी में मुलाकात कर सकते हैं। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी आकर्षक महिला से नजरें मिल सकती हैं। आज ज्यादा खर्च होगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Rashifal)
आज का दिन सामान्य रहेगा। अनजान लोगों की वजह लवर्स को दिक्कतें हो सकती है। विवाहेत्तर संबंधों के चलते कुछ लोगों के जीवन में तूफान आएगा। फ्लर्ट करने की आदत के चलते विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Rashifal)
सिंगल्स को उनका साथी मिलने की उम्मीद है। लवर्स एक दूसरे को प्रपोज करेंगे, साथ ही गिफ्ट दे सकते हैं। कुंवारे शादी तय होने पर उत्साहित रहेंगे। सोशल मीडिया पर लवर्स की बातचीत होगी। आज का दिन रोमांटिक रहेगा।
Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम
तुला लव राशिफल (Libra Love Rashifal)
प्रेमियों को आज मुलाकात को टालना चाहिए। अज्ञात बाधा के चलते समस्या हो सकती है। किसी तीसरे के दखल से समस्या बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच रोमांस रहेगा। युवा वर्ग साथ समय बिताने का प्रयास कर सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
प्रेमी युगल को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। शक करने की आदत को छोड़ना चाहिए। इससे संबंधों में दरार आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और प्यार रहेगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Rashifal)
लव रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा। अपने साथी से मिलकर रोमांटिक रहेंगे। काफी समय बिताने का प्रयास करेंगे। कॉलेज में साथ पढ़ने वाले घूमने के लिए जाने का प्लान बनाएंगे। अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Rashifal)
इस राशि के लवर्स को आज बाहर घूमने जाने के प्लान को टालना चाहिए। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलने की संभावना है।
Rashifal 17 July 2022 : ये 6 जातक Amazing Sunday का मजा लेंगे, पढ़ें अपना आज का राशिफल
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Rashifal)
लवर्स के बीच का तनाव दूर होगा। मुलाकात का समय फिक्स कर सकते हैं। दिन अच्छा गुजरेगा। आज किसी मित्र की कामयाबी की सेलिब्रेश पार्टी में हिस्सा ले सकते हैं। दंपत्ति लंच करने बाहर जा सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal)
परिजनों को अपने रिश्ते के बारे में बताएंगे। शादी का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अधिक काम की वजह से थकान हो सकती है। लवर्स की मोबाइल पर भी बातचीत होगी।
Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम