Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Love Rashifal 18 July 2022 : आपके पार्टनर की अदाएं...

Aaj Ka Love Rashifal 18 July 2022 : आपके पार्टनर की अदाएं आपको दीवाना बनाएंगी, किसी से आंखें चार होगी

Telegram

Aaj Ka Love Rashifal 18 July 2022 आज का लव राशिफल 18 जुलाई 2022, Love Horoscope 18 July 2022 : आज का दिन कुछ लवर्स के लिए कठिन रहेगा, मुलाकात नहीं हो पाएगी। वहीं कुछ लवर्स अपने साथी से मिलने बेकरार रहेंगे। जानिए किन राशि वालों को उनके लव पार्टनर मिलेगा इसे जानने के लिए पढ़ें सोमवार 18 जुलाई का लव राशिफल (Love Horoscope Today)..

आज का लव राशिफल 18 जुलाई 2022 Aaj Ka Love Rashifal 18 July 2022

मेष लव राशिफल (Aries Love Rashifal) 

प्रेमियों को शादी के प्लान को टालना पड़ सकता है। किसी विरोधी के कारण बात बिगड़ सकती है। अपने परिवारवालों से लव रिलेशनशिप के बारे में छिपाने का प्रयास न करें। दंपत्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Rashifal) 

आज का दिन लवर्स के लिए खुशनुमा रहेगा, अपने मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल्स को अपने साथी के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिस के सहयोगियों के बीच आकर्षण बढ़ेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Rashifal) 

अपने पार्टनर को डेट पर ले जा सकते हैं। लव अफेयर को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं। आज आपका साथी का श्रृंगार आपको आकर्षित करेगा। शत्रुओं से सावधान रहने का प्रयास करें।

Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Rashifal) 

कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी, अपने होने वाले जीवनसाथी से मिलने के लिए बेताब हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में आकर्षक महिला की अदाएं आपको दीवाना बना सकती है। मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Rashifal)

आपका लव अफेयर परिवार वालों को पसंद नहीं आएगा। कुछ लवर्स आज घूमने जा सकते हैं। साथ पढ़ने वाले एक साथ समय बिताएंगे। किसी मित्र की मदद से मुलाकात होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Rashifal) 

मोबाइल के जरिए बातचीत करेंगे। सिंगल्स को उनका लव पार्टनर मिलने की संभावना है। दंपत्तियों के बीच प्रेम रहेगा। घूमने के लिए जाएंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अधिक उम्र के लोगों के बीच आकर्षण हो सकता है।

Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम

तुला लव राशिफल (Libra Love Rashifal) 

आज का प्रेमियों के लिए रोमांटिक रहेगा। अपने क्रश से मिलकर बेहद उत्साहित रहेंगे। डेट पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। बड़े होटल में लंच करेंगे। अपने साथी को गिफ्ट देने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal) 

अपने साथी को प्रपोज करने के लिए किसी मित्र की मदद ले सकते हैं। ऑफिस में साथ काम करने वाले शादी का प्लान बनाएंगे। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है वे फोन पर बातचीत करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Rashifal) 

विवाहितों के बीच सामंजस्य की कमी हो सकती है। अनबन की संभावना है। प्रेमियों के साथ कुछ अप्रत्याशित घटना होने की संभावना है। मुलाकात को टालने का प्रयास कर सकते हैं। बिना विचारे घूमने का प्लान न बनाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Rashifal)

आपके साथी की बातें आपको मोहित करेंगी। आज का दिन शानदार रहेगा। अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। लव अफेयर के बारे में परिवार वालों को बता सकते हैं।

Rashifal 18 July 2022 : कष्ट से जूझ रहे हैं तो यह कार्य बिल्कुल न करें ये जातक, पढ़ें आज का राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Rashifal)

आज का दिन लवर्स के लिए कठिनता से गुजरेगा। मुलाकात नहीं होने से कुछ उदासी रहेगी। फोन पर भी ज्यादा समय के लिए बातचीत नहीं होगी। अधिक काम से थकान महसूस कर सकते हैं। सेहत को लेकर भी परेशानी रहेगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal) 

अनजान लोगों से लवर्स को सावधान रहना होगा। घूमने का प्लान टल सकता है। लवर्स का दिन सामान्य रहेगा। अपने साथी को देने के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। विवाहित आज परिवार के लोगों से मिलने दूसरे शहर जा सकते हैं।

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular