Tuesday, September 26, 2023

Aaj Ka Love Rashifal 20 August 2023: लव पार्टनर की बाहों में आकर रोमांटिक होंगे ये राशि वाले

Share This

Aaj Ka Love Rashifal 20 August 2023 आज का लव राशिफल 20 अगस्त 2023: आज का लव राशिफल कर्क, मकर, कुंभ के जातकों के लिए शानदार रहेगा। तनावमुक्त महसूस करेंगे। अपने पार्टनर की बाहों में आकर रोमांटिक हो जाएंगे। और जानने के लिए पढ़ें 20 अगस्त 2023 का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries)
आज मेष के लवर अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। किसी काम से बाहर जाएंगे। आज का दिन शानदार रहेगा। तनाव कम होगा। रोमांटिक रहेंगे। विवाहितों के बीच नोकझोंक हो सकती है।

वृषभ लव राशिफल (Taurus)
अपने लव पार्टनर को अच्छी खबर देंगे। आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। सिंगल को उनका लव पार्टनर मिलेगा। आज कहीं घूमने जा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini)
लव कपल को सावधान रहना होगा। आज किसी से बहस हो सकती है। पारिवारिक विवाद के चलते कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आज का दिन कुछ असमंजस से भरा रहेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer)
प्रेमी को रिझाने के लिए आज आकर्षक ड्रेस पहनेंगे। आज पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लवर्स एक दूसरे से मिलकर काफी खुश रहेंगे। एक दूसरे की बाहों में आकर रोमांटिक रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo)
लव कपल को अपने मिलने के प्लान को टालना चाहिए। किसी की नजर आप पर रहेगी। लव लाइफ को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन की कमी महसूस करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo)
विवाहितों के बीच प्रसन्नता रहेगी। अपने बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। लवर्स को अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधियों का व्यवहार परेशान करेगा।

तुला लव राशिफल (Libra)
लवर्स को शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जाएंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। युवाओं के बीच अफेयर शुरू हो सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio)
प्रेमी आज काफी सहज रहेंगे। दिल की बातों में कब वक्त निकल जाएगा पता ही नहीं चलेगा। सामाजिक बंधनों के खिलाफ जाकर शादी का प्लान कर सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius)
सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। लवर्स को सतर्क रहना होगा।आज का प्रेमियों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn)
आज का दिन इस राशि के प्रेमियों के लिए अच्छा रहने वाला है।अपने साथी को शापिंग पर लेकर जाएंगे। आज कोई आपको प्रपोज कर सकता है। रोमांटिक मूड में रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius)
दिलबर से मुलाकात शानदार रहेगी। सामाजिक कार्य के दौरान किसी को मन ही मन चाहने लगेंगे। आज घूमने जा सकते हैं। कुछ प्रेमी एक दूसरे से दिल की बातें करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces)
तनाव की स्थिति दूर हो सकती है। बुजुर्ग दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। आज दफ्तर में साथी को प्रपोज करेंगे। किसी काम से बाहर जाने का प्लान बनेगा।

Facebook


Share This

Latest news

Related news