Monday, May 29, 2023

सिंह, धनु, मकर के प्रेमियों का दिन सुखद रहेगा, तुला विचलित रहेंगे, जानें आज 22 अप्रैल 2023 का लव राशिफल

More articles

Aaj Ka Love Rashifal 22 April 2023 : शनिवार के लव राशिफल के अनुसार आज का दिन सिंह, धनु, मकर के प्रेमियों के लिए शानदार व सुखद होगा। लवर्स के बीच मधुरता बढ़ेगी। वहीं तुला के जातक विचलित हो सकते हैं।आइये जानते हैं आज 22 अप्रैल 2023 का लव राशिफल क्या कहता है (Love Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

अपने लवर चिढ़ाने का प्रयास न करें। आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। दोस्तों और लव पार्टनर को निजी मामलों से दूर रखें।

वृषभ राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कुछ ऐसे मुद्दे जिन्हें आपने दबा रखा था वो फिर से सामने आ सकते हैं। इन पर बार-बार चर्चा करना आपको पसंद नहीं है इसलिए लवर के बात करने पर आप उत्तर नहीं देना चाहेंगे।

मिथुन राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम-संबंधों में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना चाहिए। आप दोनों को एक दूसरे की जरूरत है। बिना जरूरत जाने आप रिश्ते के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। हो सकता है कि आप दोनों एक-दूसरे को समझें और जानें कि किसे क्या चाहिए।

इसे भी पढ़ें –  कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

कर्क राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

विवाह के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। प्रेमियों को सतर्क रहना होगा। वहीं आपका जीवन साथी भी आपकी हर बात मानने को तैयार है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज प्रेम संबंधों को लेकर कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं। इसे समझने की कोशिश करें और देखें कि यह आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। तनाव कम होगा। नए रिलेशनशिप बन सकते हैं।

कन्या राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। आपका लव पार्टनर आज शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। माता-पिता को मनाना पड़ सकता है। ऐसे में किसी दोस्त की मदद लें।

तुला राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं. इससे मन विचलित रहने के योग बनते हैं। आपको अपने लवर की बातों में कोई दिलचस्पी नहीं रहेगी। आज आपको आंकलन करने की आवश्यकता है। अपनी लव-लाइफ पर भी मंथन करें।

वृश्चिक राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने मन की बात कहें। अपनी लव लाइफ को पटरी पर लाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। घरेलू विवाद आपके लव लाइफ को प्रभावित करेंगे।

धनु राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों में नोकझोंक होगी। आपस में कुछ हंसी-मजाक तो होता ही होगा। आज लवर के साथ कुछ मौजमस्ती का आनंद लें और मूड को खुशनुमा रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे।

मकर राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने में आप पूरा योगदान देंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर का दिल जीत लेंगे।

कुंभ राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आप अपने लवर से बात नहीं होगी। आप परेशान हो सकते हैं। लवर आपकी हरकतों से दिक्कत में रहेगा। ब्रेकअप की नौबत आ सकती है। नए रिश्ते सावधानी से जोड़ें।

मीन राशि 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज आपको अपना दिलबर मिलेगा। ढेर सारी बातें होंगी। लव पार्टनर की भावनाओं से खिलवाड़ न करें।वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, कि निभा पाएंगे कि नहीं।

 

आज का लव राशिफल 22 अप्रैल 2023, Aaj Ka Love Rashifal 22 April 2023, Love Horoscope Today 22 April 2023

Latest