Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyAaj Ka Love Rashifal 25 July 2022 : इन 3 राशि वालों...

Aaj Ka Love Rashifal 25 July 2022 : इन 3 राशि वालों को प्रपोज करने का मौका मिलेगा, अपने पार्टनर को देंगे सरप्राइज

Telegram

Aaj Ka Love Rashifal 25 July 2022 आज का लव राशिफल 25 जुलाई 2022, Love Horoscope 25 July 2022 प्रेम राशिफल Prem Rashifal : सिंह, मकर, मीन राशि के लवर्स को आज प्रपोज करने का मौका मिल सकता है। कुछ लवर्स अपने साथी से मिलकर बेहद खुश रहेंगे, अपने साथी को सरप्राइज दे सकते हैं। अधिक जानने के लिए पढ़ें आज का लव राशिफल (Love Horoscope Today)..

आज का लव राशिफल 25 जुलाई 2022 Aaj Ka Love Rashifal 25 July 2022

मेष लव राशिफल (Aries Love Rashifal) 

मेष राशि के लवर्स के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। किसी उलझन के चलते मुलाकात हो पाने में संदेह है। पारिवारिक कार्यों में संलिप्त रहेंगे। दंपत्ति अपने लाइफ पार्टनर को उपहार देने का प्लान बनाएंगे।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Rashifal) 

लवर्स को आज अपने विरोधियों पर नजर रखनी चाहिए। किसी मुसीबत में फंसना पड़ सकता है। मुलाकात के दौरान सतर्क रहें। परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लवर्स शादी कर सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Rashifal) 

नवविवाहित कपल हनीमून का प्लान बना सकते हैं। रोमांटिक रहेंगे। दंपत्ति मंदिर देवालय के दर्शन के लिए जाएंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर किसी से अफेयर शुरू हो सकता है। शांत रहने का प्रयास करें।

Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Rashifal) 

सेहत बिगड़ सकती है। किसी काम के चक्कर में प्रेमियों के बीच मुलाकात टलने की संभावना है। एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। अपने साथी से सोशल मीडिया के जरिए टच में रहेंगे। दिन सामान्य रहेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Rashifal)

सिंह राशि के लवर्स प्रपोज कर सकते हैं। प्यार का इजहार करने के बाद काफी खुश रहेंगे। अपनी साथी के देखे बगैर मन बेचैन रहेगा। अधिक से अधिक समय बिताना चाहेंगे। लंच करने रेस्टोरेंट जा सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Rashifal) 

अज्ञात कारणों से लवर्स के बीच की मुलाकात नहीं हो पाएगी। दफ्तर के सहयोगी एक दूसरे के बारे में ज्यादा जानना चाहेंगे। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा, अपने साथी से फोन पर बात कर सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे।

Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम

तुला लव राशिफल (Libra Love Rashifal) 

अपने लव पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। अच्छा खासा गिफ्ट दे सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। विवाहेत्तर संबंधों के चलते दाम्पत्य जीवन में खटास आ सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal) 

सरप्राइज देने का प्लान फेल हो सकता है। शत्रुओं के चलते आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात नहीं हो पाएगी। सिंगल्स को उनका साथी मिलने की संभावना है। ज्यादा तनाव न लें। समय के साथ सभी परेशानी दूर हो जाएंगी।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Rashifal) 

लवर्स के लिए आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। अपने साथी पर काफी भरोसा करेंगे। पूर्व की उलझन दूर होगी। नए लवर्स पास की जगह जाकर समय बिता सकते हैं। पुराने लवर्स के बीच मुलाकात हो सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Rashifal)

लवर्स के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। डेट पर जाएंगे। अपने साथी के साथ खूब हंसी मजाक करेंगे। रोमांटिक रहेंगे। विवाहितों को क्वालिटी समय  बिताने का मौका मिल सकता है।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Rashifal)

नए लव अफेयर शुरू हो सकती है। ऑफिस के सहयोगियों के बीच करीबियां रहेंगी। अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। शादी को लेकर चर्चा करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal) 

इस राशि के लवर्स को आज खुशखबरी मिलेगी। प्यार का इजहार करेंगे। प्रपोज करने के दौरान अपने साथी को अच्छा सा गिफ्ट भी देंगे। विवाहितों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Nag Panchami 2022 Date: 2 घंटे 36 मिनट तक रहेगी नागपंचमी की पूजा अवधि, जानें 10 देवनागों के नाम

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular