Saturday, June 10, 2023

सिंह, तुला, मकर का दिन शानदार रहेगा, धनु, मीन सतर्क रहें, 1 अप्रैल 2023 का राशिफल जानें

More articles

Join to Us

Aaj Ka Rashifal 1 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शनिवार को सिंह, तुला, मकर के जातकों का दिन शानदार रहेगा। धनु, मीन के जातक सतर्क रहें। कुछ राशियों को जोखिम लेने से बचना होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। 1 अप्रैल 2023 का राशिफल के बारे में जाने (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि 1 अप्रैल 2023 (Aries)

आज का दिन अच्छा रहेगा। नई योजना बनेगी। नए साझेदारों से मुलाकात होगी। लाभ के मौके बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

वृषभ राशि 1 अप्रैल 2023 (Taurus) 

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, कामयाबी मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

मिथुन राशि 1 अप्रैल 2023 (Gemini)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। आत्मप्रशंसा से दूर रहें।

कर्क राशि 1 अप्रैल 2023 (Cancer)

गुस्से पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सतर्कता रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में कामयाबी के योग कम हैं। घर-परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

सिंह राशि 1 अप्रैल 2023 (Leo)

नए साझेदारी का लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी।  पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। किसी काम को लेकर जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली समस्याओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर काबू रखें।

कन्या राशि 1 अप्रैल 2023 (Virgo)

रिश्तेदारों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। साहस में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि 1 अप्रैल 2023 (Libra)

यात्रा, नौकरी व निवेश से लाभ होगा। उपहार आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि 1 अप्रैल 2023 (Scorpio)

वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। पेट दर्द के कारण तनाव रहेगा। खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक उन्नति में रुकावट आ सकती है।

धनु राशि 1 अप्रैल 2023 (Sagittarius)

अनजान लोगों से सावधान रहें। अदालत व कचहरी के काम पूरे कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। गूढ़ विद्या में रुचि रहेगी। धन संचय करेंगे। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य में कामयाब होंगे।विरोधियों से सावधान रहें।

मकर राशि 1 अप्रैल 2023 (Capricorn)

परिश्रम का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। कारोबार में कार्य का विस्तार होगा। सुखपूर्वक आज का दिन बीतेगा।

कुंभ राशि 1 अप्रैल 2023 (Aquarius)

दफ्तर के कार्यों में आ रही रूकावट दूर होगी।किसी को सलाह न दें। धनार्जन होगा। सेहत कमजोर रहेगा। आलस्य न करें। व्यापार में इच्छित लाभ की संभावना है। परिजनों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सतर्कता रखें।

मीन राशि 1 अप्रैल 2023 (Pisces)

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सतर्कता रखें। किसी की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव होने की संभावना है। कारोबार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे।

आज का राशिफल 1 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 1 April 2023,  Horoscope Today 1 April 2023

Latest